आईसीएमआर की तैयारी, सॉफ्टवेयर बता देगा मरीज के लंग्स में कौन-सी बीमारी

भोपाल । मरीज के लंग्स की बीमारी को जल्द सॉफ्टवेयर ही पकड़ सकेगा। वह बीमारी के बारे में बताएगा, इसका फायदा ये होगा कि समय पर मरीज को सही इलाज मिल सकेगा। दरअसल, इंडियन कौंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहा है।
कोशिश ये है कि भविष्य में सॉफ्टवेयर ही बीमारी के बारे में बता दे। इसके लिए देशभर से मरीजों के डिजिटल एक्स-रे जुटाए जा रहे हैं, जो कि सॉफ्टवेयर के पोर्टल पर अपलोड होंगे, इन एक्स-रे की सहायता से डाटा मिलेगा, जो बीमारी की पहचान में मददगार रहेगा। आईसीएमआर ने इस रिसर्च के लिए देश के मेडिकल इंस्टीट्यूट्स को एक्स-रे जुटाने की जिम्मेदारी देना शुरू कर दी है। देशभर के 16 शहरों में रिसर्च की जाएगी।
18 महीने तक चलने वाली इस रिसर्च में सभी मेडिकल कॉलेज से 60 हजार से ज्यादा चेस्ट एक्स-रे जुटाए जाएंगे। ये एक्स-रे सिर्फ डिजिटिल होंगे। इनमें सभी तरह की बीमारियों को शामिल किया गया है। एक्स-रे अपलोड करने के साथ ही बीमारी सहित अन्य जानकारी को भी अपलोड किया जाएगा। ये सभी एक्स-रे एक डाटाबेस की तरह होंगे, जो सॉफ्टवेयर को तैयार करने में मददगार रहेंगे।
 भोपाल एम्स से जुटाएंगे डाटा
16 मेडिकल इंस्टीट्यूट में रिसर्च होगी। इनमें 5 आईसीएमआर के इंस्टीट्यूट रहेंगे, वहीं 11 नॉन आईसीएमआर इंस्टीट्यूट होंगे। मुंबई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई, जोधपुर, दिल्ली, कटक, बैंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली, लखनऊ, वार्धा से एक्स-रे जुटाए जाएंगे। मप्र के रतलाम मेडिकल कॉलेज और भोपाल एम्स से डाटा जुटाए जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!