इन tips को follow करके खरीदें पपीता, हमेशा निकलेगा मीठा

पपीता एक बहुत ही पौष्टिक फल माना जाता है। कई लोग तो रोज के सुबह के नाश्ते में पपीता ही खाते हैं। हालांकि की कई बार पपीता मीठा नहीं निकलता है, जिसकी वजह से पूरा मूड खराब हो जाता है और कई बार तो पूरा पपीता फेंकना भी पड़ जाता है। पर अगर आप भी इसकी पहचान का सही तरीका जान जाएंगे तो आपको हमेशा मीठा पपीता ही मिलेगा। तो आज हम आपको मीठा स्वादिष्ट पपीता खरीदने के tips बताएंगे।

रंग देखकर करें पता
पका हुआ पपीता हरे रंग का नहीं होता बल्कि इसमें पीले और नारंगी रंग की धारियां होती हैं। अगर पपीते का रंग हरा है या उस पर बहुत कम पीले रंग की धारियां हैं तो इसका मतलब है कि वह कच्चा होगा और स्वाद में खट्टा होगा। इसलिए हमेशा रंग देखकर पपीता खरीदें।

पपीते को दबाकर देखें
पके हुए पपीते को थोड़ा दबाने पर वह थोड़ा मुलायम होता है। अगर पपीता बहुत ज्यादा सख्त है तो इसका मतलब है कि वह कच्चा है। वहीं, अगर पपीता दबाने पर बहुत ज्यादा मुलायम हो जाता है तो इसका मतलब है कि वह ज्यादा पक गया है और खराब होने की कगार पर है।

खुशबू से करें पता
पपीते की खुशबू से भी पता लगाया जा सकता है कि वो मीठा होगा या नहीं। अगर पपीते से कोई खास महक नहीं आ रही है तो इसका मतलब है कि वह कच्चा है।

डंठल देखकर करें पता

पपीते के डंठल को देख के भी पता लगाया जा सकता है कि पपीता मीठा है कि नहीं। अगर पपीते की डंठल हरी और सख्त है तो मतलब पपीता कच्चा होगा और मीठा नहीं होगा। पर अगर डंठल थोड़ा भूरा या मुलायम है तो इसका मतलब है कि वह पका हुआ है।

आकार भी देखें
पपीता खरीदते समय उसके आकार पर ध्यान दें। बड़े आकार के पपीते आमतौर पर मीठे होते हैं। पपीते पर कोई भी दाग या खरोच नहीं होना चाहिए। पपीता खरीदते समय मौसम का भी ध्यान रखें। गर्मी के मौसम में पपीता ज्यादा मीठा होता है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!