यूपी-बिहार से मप्र पहुंचा दिमागी बुखार, ग्वालियर में पीडि़त 2 ने दम तोड़ा

ग्वालियर। यूपी और बिहार में कहर बरपाने के साथ ही दिमागी बुखार मप्र में भी दस्तक दे चुका है। ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में बीते 24 घंटे में दो बच्चों की मौत दिमागी बुखार से हुई है। डेंगू, वायरल के बाद अब दिमागी बुखार तेजी से बच्चों में फैल रहा है। अब यह दिमागी बुखार (पायजैनिक मेनिंजाटिस) धीरे-धीरे जानलेवा होता जा रहा है। हालत यह है कि एक बेड पर तीन से चार बच्चों को भर्ती किया गया है। 36 बेड पर 85 बच्चे भर्ती हैं। ज्यादातर वायरल, डेंगू, दिमाग बुखार से पीडि़त हैं। इनमें से 12 बच्चों की स्थिति ज्यादा गंभीर है। जयारोग्य समूह के जयारोग्य और कमलाराजा हॉस्पिटल के डॉक्टर लगातार बच्चों के इलाज में लगे हैं, लेकिन स्थिति बेकाबू होती जा रही है। एक दिन पहले कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने भी अस्पताल का निरीक्षण किया था। इसमें एक बेड पर तीन-तीन बच्चे कहीं तो चार बच्चे भी भर्ती देख नाराजगी जाहिर की थी। बच्चों की दिमागी बुखार से मौत मामले में कोई भी डॉक्टर बोलने को तैयार नहीं हैं, पर इतना जरूर है कि अधीक्षक ने बच्चों की मौत के जांच के आदेश दिए हैं। ग्वालियर में डेंगू, वायरल के बाद अब दिमागी बुखार से भी पीडि़त बच्चे मिलने लगे हैं। सीधे शब्दों में कहें से अंचल के सबसे बड़े अस्पताल में लगातार दिमागी बुखार के मरीज बढऩे लगे हैं। यह दिमागी बुखार अब जानलेवा भी होता जा रहा है। कुछ दिन पहले पिछोर से आए 5 साल के बच्चे अल्तमस को बचाने के लिए डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसे बचा नहीं सके।

आसपास के 25 शहरों से आते हैं मरीज
जयारोग्य और कमलाराजा हॉस्पिटल में मप्र, यूपी व राजस्थान के करीब 25 से ज्यादा शहरों से मरीज आते हैं। यही कारण है कि यहां व्यवस्थाएं लचर नजर आती हैं। सबसे ज्यादा मरीज उत्तर प्रदेश के झांसी, ललितपुर, इटावा, मैनपुरी, जालौन, औरेया आदि से आते हैं।
 
  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!