पाकिस्‍तान-चीन के नए परमाणु समझौते से बढ़ेगी हथियारों की दौड़, भारत की बढ़ेंगी चिंताएं

पाकिस्तान और चीन के नए परमाणु समझौते से दुनिया में हथियारों की दौड़ के साथ ही संघर्ष की आशंका भी बढ़ेगी। यह समझौता भारत के लिए चिंता और चुनौतियां पैदा कर सकता है। द टाइम्स आफ इजरायल में फेबियन बासार्ट ने अपने लेख में कहा है कि यह एक खतरनाक समझौता है।

दोनों देशों में परमाणु ऊर्जा सहयोग के लिए किया समझौता

इसी साल आठ सितंबर को पाकिस्तान के एटोमिक एनर्जी कमीशन (पीएइसी) और चीन के झोंनग्यान इंजीनियरिंग कोआपरेशन ने परमाणु ऊर्जा सहयोग के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते की रूपरेखा 20 अगस्त को हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में बनाई गई थी। यह समझौता दस साल के लिए वैध होगा। इस समझौते के तहत परमाणु प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण, यूरेनियम का खनन और संवर्धन, परमाणु ईंधन की आपूर्ति और अनुसंधान रिएक्टरों की स्थापना की जाएगी।

चीन पाक में हथियारों का जखीरा तैयार करने की फिराक में

बासार्ट ने अपने लेख में इस समझौते को चीन के लिए पाकिस्तान में हथियारों का जखीरा तैयार करने की रणनीति के तौर पर माना है। यह भारत के लिए चिंता की बात हो सकती है। इस समझौते में पाकिस्तान की भविष्य में सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण और रखरखाव पर व्यापक सहयोग देने की शर्तें शामिल हैं।

फिलहाल पाकिस्तान में चार नए सयंत्र तैयार हैं। इनमें से दो कराची और दो मुजफ्फरगढ़ में बने हुए हैं। ये सभी चीन की तकनीक से ही तैयार किए गए हैं। इस समझौते के तहत अब चीन परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सभी तरह से मदद करेगा। चीन और पाकिस्तान के बीच वैसे तो परमाणु सहयोग 1986 से ही चला आ रहा है। सितंबर 2021 में हुआ यह समझौता इसको और विस्तार देता है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!