दिल्ली में कोविड नियम तोड़ने पर अप्रैल से सितंबर के बीच जारी किए गए 2.90 लाख चालान

दिल्ली पुलिस ने इस साल 19 अप्रैल से 17 सितंबर के बीच अब तक कोविड-19 से संबंधित विभिन्न दिशानिर्देशों के उल्लंघन के लिए 2.90 लाख से अधिक चालान जारी किए हैं, जिनमें से अधिकतम मास्क न लगाने को लेकर जारी किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में कोविड से संबंधित नियमों के विभिन्न उल्लंघनों के लिए 2,91,423 चालान जारी किए गए हैं।

आंकड़े बताते हैं कि कुल चालानों में से, अधिकतम 2,56,616 मास्क लगाने के नियम का उल्लंघन करने के लिए जारी किए गए हैं। इसके बाद 29,698 चालान एक दूसरे से दूरी के नियम का उल्लंघन करने के मामले में जारी किए गए हैं। वहीं बड़ी जनसभाएं व कार्यक्रम करने पर 1,463 चालान जारी किए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार, 1,572 चालान थूकने के मामले में और 2,074 शराब, पान, गुटखा, तंबाकू आदि के सेवन के मामले में जारी किए गए हैं।

दिल्ली में इस साल 31 मई से चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सरकार ने निर्माण और विनिर्माण गतिविधियों की इजाजत दी थी। इसके बाद के हफ्तों में बाजार, मॉल, मेट्रो ट्रेन, भोजनालय एवं बार खोलने तथा अन्य गतिविधियों की इजाजत दी गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!