मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने एकनाथ खडसे की 5.73 करोड़ की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता एकनाथ खडसे और उनके परिवार की धनशोधन के एक मामले में 5.73 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। ‘‘लोक सेवक द्वारा आपराधिक कदाचार” मामले में संपत्ति जब्त की गई है। जांच एजेंसी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘जब्त संपत्ति में 4.86 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां और 86.28 लाख रुपए के बैंक खाते की राशि शामिल है।”
ईडी पुणे में 2016 में कथित तौर पर जमीन का सौदा करने के मामले में खडसे के खिलाफ जांच कर रहा है। खडसे (68) पिछले वर्ष भाजपा छोड़कर शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे और इस मामले में ईडी उनसे पहले भी पूछताछ कर चुका है। खडसे, उनकी पत्नी मंदाकिनी और दामाद गिरीश चौधरी के खिलाफ पुणे पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अप्रैल 2017 में मामला दर्ज किया था।
जांच एजेंसी ने दावा किया कि ‘‘फर्जी तरीके से बैनामा” कर इस सौदे में राजस्व को 61.25 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया गया। सरकारी एमआईडीसी के स्वामित्व वाला प्लॉट भोसारी के हवेली तालुका में स्थित है। चौधरी को ईडी पहले गिरफ्तार कर चुका है। इस जमीन सौदे में आरोपों का सामना करने वाले खडसे को 2016 में देवेन्द्र फडणवीस नीत महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। तब वह राज्य के राजस्व मंत्री थे। आरोप लगाया गया कि उन्होंने सौदा कराने में अपने पद का दुरुपयोग किया। राकांपा नेता ने किसी भी तरह की गलती करने से इंकार करते हुए कहा था कि राज्य पुलिस की एसीबी तथा आयकर विभाग ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!