खंडवा।
खंडवा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12:33 बजे हेलीपैड पर उतरे यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह सीधे हरसूद रोड स्थित रविंद्र भवन के लोकार्पण के लिए पहुंचे। भवन के लोकार्पण के बाद उन्होंने पौधारोपण किया। इसके बाद इसी भवन में मुख्य आयोजन के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1 लाख 29 हजार 292 हितग्राहियों के खाते में 627 करोड़ रुपए का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने आवास योजना के चार हितग्राहियों को आवास की चाबी भेंट की। 50 हजार 253 हितग्राहियों के आवास निर्माण का भूमपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान संजय महाजन की टीम ने नर्मदाष्टक की प्रस्तुति दी। सीएम शिवराज ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि मध्य प्रदेश का कोई गरीब बिना छत के नहीं रहेगा। 2024 तक हम सभी गरीबों को घर उपलब्ध करवा देंगे। जिनके पास जमीन नहीं है, उन्हें पट्टा देकर उनका घर बनवाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि रविन्द्र भवन को किशोर कुमार आडिटोरियम के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने किशोर कुमार का गीत रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, गुनगुनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जब भी निराश हो जाता हूं तो किशोर कुमार का यह गीत गुनगुनाता हूं। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार माखनलाल चतुर्वेदी की कविता मुझे तोड़ लेना वनमाली भी पढ़ी। जिनके पास जमीन का टुकड़ा है उन्हें हम पट्टा देंगे। जमीन का मालिक और छत का मालिक भी गरीब को बनाया जाएगा। यही सामाजिक न्याय है। नंदकुमार सिंह चौहान के साथ संबल का पहला कार्यक्रम किया था। वे अद्भुत नेता थे। दिलों पर राज करते थे। जल्दी चले गए। मैं अपनी बहनों और बच्चों को कहना चाहता हूं, मेरे भांजे-भांजी को पढ़ने में रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि 6वीं तक के स्कूल एक तारीख से खोलेंगे। खंडवा जिले को इसलिए प्रणाम कोरोना आने पर डटकर लड़ाई लड़ी। मध्य प्रदेश में ढाई करोड़ आयुष्मान कार्ड बने हैं। हम सभी को आयुष्मान कार्ड बनाकर देंगे। हमने तय किया है कि अवैध कॉलोनी वैध करेंगे। बिल्डरों से अब कहा है कि प्लाट काटेंगे तो नियम का पालन करना पड़ेगा। मध्यमवर्गीय परिवारों ने बनाया तो कंपाउंडिंग करके वैध कर देंगे। टोडाफोडी गड़बड़ करने वालों के मकानों की करेंगे, 44 हजार करोड़ रुपया शहरों के विकास में खर्च किया जाएगा। सड़कें, पाइप का पानी, पार्क सब ठीक ढंग से उपलब्ध कराएंगे। सभी शहरों में दीनदयाल रसोई खोली जाएंगी।









