इंदौर में दो दिन में एक दर्जन मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

इंदौर ।

शहर में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में शहर में एक दर्जन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को शहर में डेंगू के सात नए केस मिले। इसके पूर्व गुरुवार को पांच नए केस मिले थे।

शुक्रवार को स्कीम नंबर 94 में दो डेंगू के मरीज मिले। वहीं देपालपुर के नेहरुमार्ग, शहर में निगम मुक्तिधाम के समीप रहने वाला व्यक्ति, सिमरोल, मूसाखेड़ी स्थित आलोक नगर व श्री विनायक टाउनशिप में एक-एक डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जहां डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई है। उनके आसपास के घरों में डेंगू के लार्वा की खोजने टीम पहुंचेगी। गुरुवार को शहर में जिन पांच इलाकों में संक्रमित मिले, वहां पर प्रत्येक इलाके में 60 से 70 घरों में लार्वा की जांच हुई।

इंदौर में अब तक डेंगू के 57 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक मरीज की डेंगू से मौत हुई। इसके अलावा नौ मरीजों को डेंगू होने पर अस्पताल में भर्ती होकर उपचार लेना पड़ा। हालांकि ये मरीज अब स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं, उनके आसपास के घरों में भी लार्वा की पड़ताल के लिए टीमें भेजी गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी बारिश थमने के कारण सड़क, घर की छतों व अन्य स्थानों पर जमा पानी में डेंगू के लार्वा पनपने के कारण इस तरह के मरीज मिल रहे है। ऐसे में लाेगों को मच्छराें से बचाव के साथ इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके घरों के आसपास या छत पर बारिश का पानी जमा न हो।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!