AIIMS : पांचवीं मंजिल तक पहुंची आग, मरीजों को बाहर निकाला गया; वायरोलॉजी यूनिट खाक

दिल्ली के एम्स अस्पताल के टीचिंग ब्लॉक में शनिवार की शाम आग लग गयी. अधिकारियों ने बताया कि आग की वजह से नमूने और मेडिकल जांच रिपोर्ट बर्बाद हो गये तथा कुछ मरीजों को बाहर निकालना पड़ा, हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ है.

उन्होंने बताया कि एबी वार्ड के कुछ तलों से मरीजों को तथा धुएं का गुबार ऊपर ऑपरेशन थियेटर की तरफ बढ़ने की वजह से वहां से भी मरीजों को बाहर निकाला गया. यह वार्ड माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सटा हुआ है जहां शाम करीब पांच बजे आग की लपटें उठनी शुरू हुई.
बीच में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन वह दोबारा भड़क गई और ऊपर के मंजिलों को भी चपेट में ले ली.हालात पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन करीबी नजर बनाये हुए हैं. पिछले करीबपांच घंटों से आग बुझाने की कोशिशें हो रही हैं, जबकि आग पांचवीं मंजिल तक पहुंच गयी है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने के बाद दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. सूत्रों ने बताया कि दूसरे तल पर स्थित टीचिंग ब्लॉक के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट पूरी तरह खाक हो गयी. 

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली कार्डियो न्यूरो केंद्र के आईसीयू में भर्ती हैं जो परिसर की एक अलग इमारत में स्थित है. कई प्रमुख नेता उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए पिछले कुछ दिनों से अस्पताल आ रहे हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, मैं हर किसी से शांति बनाये रखने और दमकल कर्मियों को उनका काम करने देने की अपील करता हूं. अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है. इस प्रतिष्ठित अस्पताल के प्रभावित भवन के ऊपर धुएं का काला गुबार उठता देखा गया. सूत्रों ने कहा कि आग लैब मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी लैब तक फैल गयी थी जो माइक्रोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी यूनिट के ठीक बगल में है जहां पिछले कुछ समय से बिजली का काम चल रहा था और केबल एवं तार वहां रखी हुईं थी.

उन्होंने बताया कि आग पहले तल पर नीचे की तरफ फैलने के साथ ही इमारत के दूसरे एवं तीसरे तल पर ऊपर की तरफ भी फैल गयी. सूत्रों ने बताया कि पांचवे तल के कुछ हिस्से भी प्रभावित हुए. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, आग पर दो घंटे के भीतर काबू पा लिया गया. मरीजों के नमूने जांच के लिए वायरोलॉजी यूनिट और लैब मेडिसिन विभाग आते हैं. सूत्रों ने कहा कि ऐसा संदेह है कि वायरोलॉजी यूनिट के खाक हो जाने की वजह से कई जांच नमूने और मरीजों के रिकॉर्ड बर्बाद हो गये. हालांकि, अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और तापमान को सामान्य करने की प्रक्रिया जारी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!