दो शादी के मामले में बर्खास्त हुए आईएएस के सम्बन्ध में चौंकानेवाला खुलासा :तीसरी भी सामने आई

अहमदाबाद। पहली पत्‍नी के रहते दिल्ली की एक युवती से विवाह रचाकर चर्चा में आए गुजरात के आईएएस गौरव दहिया ने गुजरात सरकार की जांच समिति के समक्ष हाजिर होकर पीड़िता के खिलाफ ब्‍लैकमेल करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने दहिया को नोटिस देकर 7 दिन में जवाब पेश करने को कहा है।

गुजरात पुलिस ने गत दिनों दिल्‍ली जाकर पीड़ित महिला के बयान दर्ज किए हैं। पीड़िता ने महिला को कई फोटो, व्‍हाट्सऐप पर भेजे गए संदेश आदि सबूत के तौर पर पेश किए। उसके बाद गांधीनगर पुलिस ने आईएएस दहिया को जवाब पेश करने के लिए बुलाया लेकिन वे हाजिर नहीं हुए।

आईएएस गौरव दहिया के लिए इमेज परिणाम

शनिवार के बाद सोमवार को भी गौरव दहिया ने राज्‍य सरकार की उच्‍चस्‍तरीय जांच समिति के समक्ष पेश होकर उक्‍त युवती पर ब्‍लैकमेलकरने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि उक्‍त महिला के साथ उनके संबंध रहे हैं लेकिन सब सहमति से हुआ। वे अपनी पहली पत्‍नी को नहीं छोड़ रहे हैं।

पत्‍नी के साथ वह इस पीड़िता से अहमदाबाद के एक होटल में मिल चुके हैं। दरअसल, इस मुलाकात में महिला ने विवाद होने पर पुलिस को बुला लिया था। उधर, जांच समिति की अध्‍यक्ष गुजरात सरकार के पोर्ट एंड ट्रांसपोर्ट विभाग की प्रधान सचिव सुनयना तोमर, इंडस्‍ट्री इंडस्‍ट्री कमिश्‍नर ममता वर्मा व गुजरात स्‍टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक सोनल मिश्रा ने आरोपी दहिया से कई सवाल पूछे, जिसमें पीड़िता से विवाह का सवाल भी शामिल था।

दिल्‍ली की युवती ने जांच समिति को बताया है कि 28 फरवरी 2018 को उन्‍होंने विवाह किया था, 23 नवंबर 2018 को उनके एक बेटी का जन्म हुआ। दहिया ने जनवरी 2019 में पहली पत्‍नी से तलाक के दस्‍तावेज पीड़िता को दिखाए थे, जबकि दहिया का कहना है कि उसका तलाक नहीं हुआ।

आईएएस दहिया एक तीसरी महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रहते हैं, इस महिला ने दिल्ली पीड़िता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। उसने व्‍हाट्सऐप ग्रुप में एक पोस्‍ट के जरिए बताया कि दिल्ली की युवती गौरव दहिया के साथ उसके संबंध को लेकर कई तरह के आरोप लगा रही है जिससे उसकी मानहानि हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!