नाग पंचमी पर खुला भगवान श्री नागचंद्रेश्वर का मंदिर, साल में सिर्फ एक बार होती है पूजा

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट हर साल सिर्फ नाग पंचमी पर ही खुलता है, रात के 12 बजे खुले मंदिर के पट अगली रात 12 बजे तक यानि 24 घण्टे के लिए सतत खुले रहते हैं. नाग पंचमी पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में विशेष पूजन किया जाता है. रात 12 बजे पट खुलने के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी ने विधि-विधान से भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजा-अर्चना की. करीब एक घंटे तक चली पूजा के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया. हालांकि, महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु एलईडी से और घर बैठे भगवान नाग चंद्रेश्वर के वर्चुअल दर्शन का लाभ उठा सकेंगे.

परमारकालीन राजा ने कराया था मंदिर का निर्माण

11वीं शताब्दी के परमारकालीन मंदिर (Parmar Carpet Temple) के शिखर के मध्य बने नागचंद्रेश्वर मंदिर में शेष नाग पर विराजित भगवान शिव तथा पार्वती की यह दुर्लभ प्रतिमा है, यह मंदिर काफी प्राचीन है. माना जाता है कि परमार राजा भोज ने 1050 ईस्वी के लगभग इस मंदिर का निर्माण करवाया था. इसके बाद सिं‍धिया घराने के महाराज राणोजी सिंधिया ने 1732 में महाकाल मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था. उस समय इस मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराया गया था. नागपंचमी पर श्रद्धालुओं की यही मनोकामना रहती है कि नागराज पर विराजे शिव शंभु की उन्हें एक झलक मिल जाए. नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए एक दिन पहले ही रात 12 बजे मंदिर के पट खोल दिए जाते हैं. अगले दिन नागपंचमी की रात 12 बजे मंदिर में फिर आरती करने के बाद पट पुनः बंद कर दिए जाते हैं. नागचंद्रेश्वर मंदिर की पूजा और व्यवस्था महानिर्वाणी अखाड़े के संन्यासियों द्वारा की जाती है.

मान्यता है कि भगवान नागचंद्रेश्वर (God Nagchandreshwar) के दर्शन मात्र से ही कालसर्प दोष का भी निवारण हो जाता है. ग्रह शांति, सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना के लिए भी लाखों श्रद्धालु नागचंद्रेश्वर के दरबार पर सिर झुकाते हैं. नागपंचमी पर भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन भी प्री बुकिंग से ही होंगे. प्रशासक नरेंद्र सूयवंशी ने बताया कि वर्तमान परिस्थिति व कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने मंदिर की वेबसाइट www.mahakaleshwar.nic.in व सभी स्थानीय चैनलों एवं फेसबुक पेज पर भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर व श्री महाकालेश्वर के दर्शन के लिए सजीव प्रसारण कर रहा है, जिससे उज्जैन सहित देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु बाबा महाकाल (Bba Mahakal) व श्री नागचन्द्रेश्वर भगवान के दर्शन (Live Darshan) का लाभ घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!