महाकाल मंदिर में हंगामा: कैलाश विजयवर्गीय,आकाश विजयवर्गीय, MLA रमेश मेंदोला भस्म आरती से पहले महाकाल के दर्शन करने पर अड़े, पुजारियों ने किया विरोध

उज्जैन। भस्मारती के दौरान महाकाल मंदिर में पुजारियों ने जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय उनके बटे आकाश विजयवर्गीयऔर विधायक रमेश मेंदोला को भस्मारती से ठीक पहले महाकाल दर्शन कराने को लेकर ये हंगामा हुआ. इस कारण भस्मारती में देरी हुई. आरती करीब आधा घंटा देरी से हुई. बताया जा रहा है कि ये तीनों भस्मारती से पहले महाकाल के दर्शन करना चाहते थे.

पुजारियों को रोका तो हंगामा हो गया
दरअसल, महाकालेश्वर मंदिर में बीती रात 3 बजे के लगभग भस्मारती करने आ रहे मुख्य पुजारी अजय गुरु को मंदिर को गेट पर ही रोक दिया गया. इसके बाद सूर्यमुखी द्वार पर रोक दिया, जिसके बाद पण्डे पुजारियों ने हंगामा करते हुए इस बात की शिकायत सीएम से करने की चेतवानी दे दी. इस दौरान मंदिर में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय, विधायक आकाश विजय वर्गीय, विधायक रमेश मैंदोला मंदिर में प्रवेश करते नजर आए.

मंदिर में प्रवेश न मिलने से नाराज पुजारी
मंदिर में निर्धारित समय पर प्रवेश न मिलने से नाराज अजय पुजारी ने प्रवेश के लिए मिले पास को फेक दिया और हंगामा खड़ा कर दिया. हंगामे के बिच मीडियाकर्मियों ने जब कैलाश विजयवर्गीय और उनके साथ आये अन्य लोगों से आवाज लगाकर पूछने की कोशिश की तो रमेश मेंदोला ने अपना मुंह ढक लिया और कैमरे से बचकर भागते नजर आए. महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को नाग पंचमी के अवसर पर अल सुबह होने वाली बाबा महाकाल की भस्मारती भाजपा नेताओं के कारण करीब आधा घंटा देरी से शुरू हो सकी. प्रशासन द्वारा गर्भगृह में पंडे-पुजारी के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है. नेताओं के जल चढ़ाने के कारण बाबा महाकाल की भस्म आरती करीब आधा घंटा देरी से शुरू हो पाई. इसको लेकर भी मंदिर के पंडे-पुजारियों में आक्रोश बना हुआ है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!