कोरोना महामारी से बचाव और उपचार में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण

भोपाल : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी से बचाव और उपचार में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। मंत्री डॉ. चौधरी से आज मंत्रालय में ई-वाय स्वैच्छिक संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि कोरोना महामारी के बचाव और उपचार में सरकार के साथ समाज के हर नागरिक के सहयोग कर महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के नागरिकों ने अपनी क्षमता के अनुसार कोरोना महामारी से बचाव और उपाय में सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मंत्री डॉ. चौधरी ने ई-वाय के द्वारा 10 लीटर क्षमता के मेडिकल ग्रेड के 50 ऑक्सीजन कन्सेंनट्रेटर उपलब्ध कराने पर संगठन की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कन्संनट्रेटर से 80 से 100 आईसीयू बेड्स को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। कोविड-19 के उपचार में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है।

मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टीकाकरण महाअभियान के पहले पाँच टीकाकरण दिवस में 50 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके लगाये गये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश देश में टीकाकरण में अव्वल है। अब तक प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक कोविड-19 टीके लगाये जा चुके हैं।
 
  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!