बीजेडी के झंडे में लपेटा शहीद का शव,दोषियों पर होगी कार्रवाई

पुलवामा में शहीद हुए नायक अजीत कुमार साहू के ताबूत को कथित तौर पर बीजेडी के झंडे में लपेटे जाने के बीजेपी के आरोप पर बीजू जनता दल ने शुक्रवार को सफाई दी है। पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

  • पुलवामा आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए अजीत शाहू के शव को बीडेजी के झंडे से लपेटे जाने को लेकर विवाद
  • बीजेपी नेता ने लगाया आरोप, कहा- साहू की शहादत का राजनीतिकरण कर रही बीजेडी घटना पर माफी मांगे
  • बीजेडी ने सफाई देते हुए घटना को बताया निंदनीय, कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए ओडिशा के जवान अजीत कुमार साहू के ताबूत को बीजेडी के झंडे में लपेटे जाने के आरोप पर बीजू जनता दल ने सफाई दी है। बीजेडी ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि गुरुवार को बीजेपी ने सत्ताधारी बीजू जनता दल पर आरोप लगाया था कि साहू की शहादत का राजनीतिकरण किया गया है और उनके ताबूत को तिरंगे से लपेटने की बजाय बीजेडी के झंडे से लपेटा गया है। बीजेपी ने लगाए थे आरोप
खबर के मुताबिक, बीजेपी नेता बैजयंत जय पांडा ने गुरुवार को अमिताभ मोहंती नाम के यूजर को रिट्वीट करते हुए सत्ताधारी दल पर साहू की शहादत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए साहू के ताबूत को तिरंगे की बजाय बीजेडी के झंडे से ढका गया था। उन्होंने इस घटना पर बीजेडी से माफी मांगने और इसे कभी न दुहराने की मांग की थी। शुक्रवार को इसके जवाब में बीजेडी ने घटना को निंदनीय बताया है। बीजेडी ने दी सफाई
बीजेडी ने कहा, ‘पार्टी शहीदों का बेहद सम्मान करती है। यह मामला जो सामने आया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं।’ पार्टी ने आगे कहा कि बीजेडी जल्दी ही इसके दोषियों का पता लगाएगी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अजीत कुमार साहू बीते 18 जून को पुलवामा में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!