हिरासत में मौत मामला; धरने पर बैठे शिवराज, कहा- न्याय मिलने तक लड़ेंगे

शिवराज की चेतावनी, कहा- परिवार की मांग नहीं मानी तो जनता उग्र आंदोलन करेगी

मंगलवार को पुलिस हिरासत में हो गई थी शिवम की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया था आरोप

वायरल वीडियो में शिवम के परिजन ही उसकी अंगूठी उतारते हुए नजर आ रहे हैं

मंगलवार की रात बैरागढ़ थाने में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह शुक्रवार को भारत माता चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उनके साथ पीड़ित परिवार भी है। सीबीआई जांच की मांग के साथ शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को चेताया कि अगर एक हफ्ते में पीड़ित परिवार की सभी मांग नहीं मानी गईं तो जनता उग्र आंदोलन करेगी।

शिवराज ने कहा, “भोपाल में पुलिस बर्बरता के शिकार स्व. शिवम मिश्रा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए परिवार और नागरिकों के साथ धरना दिया। पीड़ित दिव्यांग मां-बाप की हालत देखकर आत्मा फट जाती है, कलेजा बैठ जाता है। हम सब इस घोर अन्याय के खिलाफ न्याय मिलने तक लड़ेंगे।”

इसके पहले गुरुवार को शिवराज और कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने मृतक के परिजनों से मुलाकत की। इस दौरान शिवराज सिंह ने शिवम की बहन को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी। शिवराज ने कहा था कि कमलनाथ में जरा भी इंसानियत है तो सीबीआई जांच कराएं।

वायरल वीडियो में परिजन खुद ही निकाल रहे हैं अंगूठी
इधर, एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मृतक शिवम के परिजन खुद ही उसकी अंगूठी और अन्य सामान निकालते हुए दिख रहे हैं। इसमें परिजन ये भी कहते हुए दिख रहे हैं कि निकाल लो कुछ नहीं होता है। जबकि परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि उन्होंने शिवम की चेन और अंगूठियां लूट ली हैं।

जांच प्रभावित करने के लिए पिलाई शराब
मृतक शिवम के पिता साइबर सेल में तैनात हैं। उनके बेटे की बैरागढ़ थाने में हुई मौत, राजधानी पुलिस के काम-काज के तरीके पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिवम के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस वालों ने उनके इकलौते बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में जांच को दूसरी ओर घुमाने के लिए उसके मुंह में शराब डाली गई।

ये है मामला
घटना मंगलवार देर रात ढाई बजे की है। शिवम मिश्रा और गोविंद शर्मा नाम के इन युवकों की गाड़ी बीआरटीएस कॉरिडोर की रेलिंग से टकरा गई थी। आरोप है कि बैरागढ़ पुलिस बीआरटीएस कॉरिडोर से गाड़ी निकालने के जुर्म में दोनों युवकों को उसी वक्त पकड़कर थाने ले गयी और उनकी वहां जमकर पिटाई की।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!