बच्चों की मौत के सवाल पर भड़के नीतीश

  • बिहार में अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी
  • बच्चों की मौत के सवाल पर मीडिया पर भड़के नीतीश , फिर नहीं दिया जवाब
  • उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बच्चों की मौत के सवाल से कर लिया था किनारा
  • बिहार में बीजेपी के सभी 17 सांसद पीआईसीयू के लिए देंगे 25 लाख रुपये

बच्चों की मौत के सवाल पर मीडिया पर भड़के नीतीश, संसद में भी गूंजा मामला

बच्चों की मौत से पूरा बिहार कराह रहा है। कई घरों में मातम पसरा है लेकिन नेता इसे लेकर ज्यादा संवेदनशील नहीं दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में जैसे बयान सामने आए हैं, उससे पीड़ित परिजनों को और दुख ही पहुंचा होगा। अब नीतीश कुमार भी बच्चों की मौत के सवाल पर मीडिया पर भड़के दिखे।
बिहार में अक्यूट इन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से बच्चों की मौत का सिलसिला जारी है। आंकड़े 136 के पार पहुंच गए हैं लेकिन सूबे की सरकार इसे लेकर संवेदनशील नहीं दिख रही है। कम से कम सूबे के मुखिया और सरकार में शामिल मंत्रियों के बयान से तो ऐसा ही लग रहा है। पिछले दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बच्चों की मौत के सवाल पर चुप्पी साध ली थी। अब सूबे के सीएम नीतीश कुमार बच्चों की मौत के सवाल पर जवाब देने की जगह मीडिया पर ही भड़क गए। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को संसद में भी बच्चों की मौत का मामला जोर-शोर से उठा। दरअसल, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान शुक्रवार को राज्यसभा के लिए नामांकन करने के लिए पटना में मौजूद थे। सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। इसी दौरान पत्रकारों ने चमकी बुखार से बच्चों की मौत को लेकर सवाल कर दिया। इससे नीतीश कुमार भड़क गए।

पत्रकारों पर नाराजगी जताते नीतीश का एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में पत्रकारों को लगभग फटकारते हुए नीतीश कुमार कहते हैं, ‘आप लोग मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। एक रिटर्निंग ऑफिसर के पीछे खड़े हो रहे हैं…इधर आइए…इधर आइए…।’ इस बीच पत्रकार लगातार बच्चों की मौत को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं।

पहले भी नीतीश ने सवाल कर दिया था अनसुना
बता दें कि इससे पहले भी नीतीश कुमार ने इस मामले में मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया था। पिछले दिनों एक विडियो में साफ नजर आ आया था कि नीतीश कुमार गाड़ी में बैठे हुए हैं। बंद शीशे के पीछे से रिपोर्टर मासूमों बच्चों की मौतों पर सवाल पूछ रहा है, पर वह बेल्ट बांधते हैं, कुर्ता सही करते हैं और बच्चों की मौत के साथ-साथ राज्य की अव्यवस्था से जुड़े तमाम सवालों को अनसुना कर निकल गए थे।

सुशील मोदी ने भी नहीं दिया था जवाब
उधर, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने प्रेस वार्ता में बच्चों की मौत के सवाल पर जवाब देने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने पहले आपको बता दिया था कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सिर्फ बैकिंग समिति से जुड़े मुद्दे के लिए है। इसके अलावा कोई विषय होगा तो उसके लिए अलग से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे…आपको इसके बारे में पूछना है तो पूछिए ..नहीं तो इसे खत्म करें।’

बीजेपी सांसद 25 लाख देंगे
उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि बिहार में बीजेपी के सभी 17 सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपये देंगे। जिलों के सदर हॉस्पिटल में पीआईसीयू (बच्चों के लिए आईसीयू) के लिए इसका इस्तेमाल होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!