बिलासपुर जिले में अब तक लगभग 89 प्रतिशत कोविड के मरीज हुए स्वस्थ

बिलासपुर । जिले में कोविड संक्रमित 54 हजार 101 मरीज स्वस्थ हो गए है। जो कुल संक्रमितों में लगभग 89 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रहते हुए 48 हजार 562 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर ने बताया कि जिले में कोरेाना संक्रमण की शुरूआत से लेकर 12 मई 2021 तक कुल 60 हजार 943 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए। इनमें 36 हजार 68 पुरूष और 24 हजार 335 महिला शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र में 21 हजार 722 संक्रमित लोगों में से 18 हजार 676 मरीज स्वस्थ्य हुए। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में 39 हजार 221 संक्रमित लोगों में 35 हजार 425 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है। 12 मई को 790 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। होम आईसोलेशन में रहने वाले 53 हजार 472 संक्रमितों में से 48 हजार 562 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी 5 हजार 719 एक्टिव केस है। जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2 हजार 796 और शहरी क्षेत्र में 2 हजार 923 केस शामिल है। ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड बिल्हा में संक्रमित 6 हजार 562 लोगों में से 5 हजार 744 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। कोटा विकासखण्ड में 5 हजार 599 संक्रमितों में से 4 हजार 757 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हंै। मस्तुरी विकासखण्ड अंतर्गत 6 हजार 82 संक्रमितों में से 5 हजार 370 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है। तखतपुर विकासखण्ड अंतर्गत 3 हजार 479 संक्रमितों में से 2 हजार 850 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है।
इसी तरह शहरी क्षेत्र अंतर्गत बोदरी नगर पंचायत में 168 संक्रमितों में से 150 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके है। नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत 38 हजार 513 संक्रमितों में से 34 हजार 817 स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य जिलों के व्यक्ति जो यहां के अस्पतालों में भर्ती है उनमें 540 संक्रमितों में से 458 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बिलासपुर से प्राप्त कोविड रिपोर्ट के अनुसार 12 मई 2021 की स्थिति में बिलासपुर में 5 हजार 719 सक्रिय केस में से 4 हजार 902 संक्रमित होम आईसोलेशन में हैै। होम आईसोलेशन में रहने वाले 53 हजार 472 संक्रमितों में से 48 हजार 562 व्यक्ति स्वस्थ हो गए। जिले के शासकीय कोविड अस्पताल में 1344 संक्रमित भर्ती किये गये थे। जिसमें 1134 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए। अभी 70 मरीज अस्पताल में भर्ती है। चित्रकूट छात्रावास में बनाये गये कोविड केयर सेंटर में 1162 संक्रमितों में से 1096 व्यक्ति स्वस्थ हुए। रेलवे अस्पताल में बनाये गये कोविड अस्पताल में 642 संक्रमितों में से 510 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इसी तरह एम्स रायपुर में भर्ती जिले के 180 मरीज डिस्चार्ज हुए और मेकाहारा रायपुर में जिले के 82 व्यक्ति स्वस्थ हुए। एनटीपीसी हॉस्पिटल में 13 मरीज डिस्चार्ज हुए। सिम्स बिलासपुर से 214, सीआरपीएफ भरनी के कोविड अस्पताल से 136, प्रयास आवासीय विद्यालय कोविड केयर सेंटर से 209, सेंदरी मेंटल हॉस्पिटल कोविड केयर सेंटर से 122 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।
निजी अस्पतालों में महादेव हॉस्पिटल से 121,, आरबी हॉस्पिटल से 104, श्री राम केयर हॉस्पिटल से 279, किम्स हॉस्पिटल से 43, स्काई हॉस्पिटल से 37, एसकेबी हॉस्पिटल से 29, केयर एंड क्योर हॉस्पिटल से 79, नारायणी हॉस्पिटल से 95, सांई हार्ट हॉस्पिटल से 20 और लाईफ केयर हॉस्पिटल से 17 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इसी तरह अन्य अस्पतालों से 609 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

सम्बंधित खबरे

प्राइवेट स्कूलों में RTE एडमिशन गड़बड़ी पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, डायरेक्टर से मांगा शपथ पत्र

 शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत गलत तरीके से बच्चों के प्रवेश को लेकर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है.याचिकाकर्ता के अनुसार दुर्ग जिले में…

कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!