छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से महिला ने खोई आंखों की रोशनी, 30 मरीज से अधिक मरीज मिले

रायपुर।

छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) का खतरा बढ़ रहा है। इसमें एम्स में 21, आम्बेडकर में दो, रामकृष्ण केयर अस्पताल में पांच, श्रीबालाजी अस्पताल में दो केस मिले हैं। वहीं रामकृष्ण अस्पताल में कोविड से के बाद ब्लैक फंगस की वजह से राजधानी निवासी 40 वर्षीय एक महिला के आंख की रोशनी चली गई। अस्पताल प्रबंधन ने बताया महिला करीब डेढ़ महीने पहले संक्रमित होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में ब्लैक मरीज में ब्लैक फंगस की पहचान की गई। इस बीच इनके एक आंख की रोशनी चली गई है। महिला स्वस्थ है और फालोअप इलाज चल रहा है।

इधर, राज्य में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने अलर्ट जारी किया है। औषधि विभाग द्वारा जिला स्तर पर बीमारी में कारगर दवा पोसाकोनाजोल, एम्प्रोटेरेसिन-बी को आवश्यक दवाओं की श्रेणी में रखा है। साथ ही मेडिकल दुकानों से इसकी उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। इन दवाओं का पहले उपयोग नहीं होने की वजह से थोक दवा बाजार में यह दवा न के बराबर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़े- काली फंगस से बचाव के लिए कोविड मरीज़ों को क्या करना चाहिए?

राजधानी दवा विक्रेता संघ के मुताबिक, थोक दवा बाजार में पोसाकोनाजोल का स्टाक शून्य और एम्प्रोटेरेसिन-बी इंजेक्शन के 100 वायल उपलब्ध थे। जिला दवा विक्रेता संघ के अध्यक्ष विनय कृपलानी ने बताया कि पोसाकोनाजोल, एम्प्रोटेरेसिन-बी की मांग काफी कम होती थी, इसलिए बाजार में न के बराबर उपलब्ध है। रायपुर थोक दवा बाजार में पोसाकोनाजोल का स्टाक है ही नहीं। जबकि एम्प्रोटेरेसिन-बी इंजेक्शन 100 वायल ही मौजूद थे। इसमें भी दवाओं के आर्डर आये थे।
ब्लैक फंगस पुरानी बीमारी, लेकिन समस्या अब अधिक

चिकित्सा विशेषज्ञों ने बताया कि ब्लैक फंगस काफी पुरानी समस्या है। लेकिन इसके बहुत ही कम मरीज देखने को मिलते थे। एम्स में साल में लगभग चार से पांच केस, वहीं आंबेडकर अस्पताल में भी साल में करीब पांच मरीज ही आते थे। कई प्राइवेट अस्पतालों में तो इस बीमारी के मरीज कभी आये ही नहीं।

इन अस्पतालों में ब्लैक फंगस के केस

अस्पताल – केस

एम्स – 21

आम्बेडकर अस्पताल – 02

रामकृष्ण केयर अस्पताल – 05

श्रीबालाजी अस्पताल – 02

सेक्टर -9 अस्पताल भिलाई – 01

आंकड़ों पर एक नजर

1,22,798 कोरोना के सक्रिय मरीजों का चल रहा है इलाज

30 अधिक मरीज अभी ब्लैक फंगस के सामने आ चुके हैं

01 मरीज की हुई मौत, कोरोना के बाद ब्लैक फंगस की शिकायत

40 वर्षीय महिला के एक आंख की रोशनी इस बीमारी ने छीनी

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!