खरीफ सीजन की हर फसल पर किसानों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रायपुर |

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब धान के साथ ही खरीफ सीजन की सभी फसलों पर इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता (प्रोत्साहन राशि) दी जाएगी। मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में धान व धान बीज उत्पादक किसानों को इस बार भी चार किस्तों में राशि भुगतान करने का फैसला किया गया है। सरकार ने धान के बदले पौधे लगाने वाले किसानों को तीन वर्ष तक 10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के संबंध में सरकार की तरफ से लिखित बयान जारी किया गया है। एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि न्याय योजना में खरीफ 2021 की सभी फसलों को जैसे धान, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, अरहर, मूंग, उड़द, कुल्थी, सोयाबीन, मूंगफल्ली, तिल, रामतिल, कपास, सनई, जूट के साथ-साथ कृषि वानिकी तथा गन्नाा फसल को शामिल करने का निर्णय लिया गया।

इस योजना में सभी श्रेणी के भूमि स्वामी कृषक और वन पट्टाधारी कृषक पात्र होंगे। खरीफ 2021 से कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने के लिए भूमि स्वामी कृषक को प्रथम दो वर्ष के लिए नौ हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से चार किस्तों में आदान सहायता राशि दिए जाने का प्रविधान किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!