फिर बढ़े नए मरीज, 24 घंटों में 3,62,727 नए केस, 4120 की मौत

देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह देशभर के बीते 24 घंटों के आंकड़े जारी किए हैं, जिनके मुताबिक, देश में एक दिन में 3,62,727 नए केस सामने आए हैं। इससे एक दिन पहले 3.52 लाख और उससे एक दिन पहले 3.48 लाख केस सामने आए थे। बहरहाल, बीते 24 घंटों में 3,52,181 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं जबकि मृतक संख्या 4,120 पहुंच गई है। इस तरह देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2,37,03,665 पहुंच गई है। इनमें से 1,97,34,823 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक देश में कुल 2,58,317 लोगों की जान जा चुकी है। अभी 37,10,525 एक्टिव केस हैं जबकि 17,72,14,256 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

दिल्ली में हालात सुधरे, कोरोना की दूसरी लहर की पीक खत्म होने का दावा

क्या दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम यानी पीक पर पहुंच चुकी है और आगे से मरीजों में कमी आएगी? राजधानी में कोरोना के सुधरते हालात के बीच यह दावा किया जा रहा है। राजधानी के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी कह चुके हैं कि लग रहा है दूसरी लहर की पीक अब धीरे धीरे कम हो रही है। पॉजिटिविटी दर 36% से घटकर 19% के करीब आ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में नए मामले 15 हजार से नीचे बने हुए हैं, हालांकि दैनिक मौतों का आंकड़ा तीन सौ या उसके आसपास बना हुआ है।

बुधवार को भी तीन सौ लोगों की जान गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमण से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ राज्यों और प्रमुख शहरों को थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है, तो दक्षिण भारत में इसका प्रकोप बढ़ते जा रहा है। केरल में हालात दिन पर दिन गंभीर होते जा रहे हैं। बुधवार को यहां रिकॉर्ड नए मामले पाए गए और मरने वालों की संख्या भी सौ के करीब पहुंच गई। मुंबई में फिर नए मामले दो हजार को पार कर गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!