परिसर में अनावश्यक रूप से न घूमें तीमारदार

इटावा(सैफई) :उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति प्रो0 डॉ. रमाकांत यादव ने विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी ट्रामा एवं फ्लू ओपीडी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 अस्पताल का वाह्य निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमर्जेसी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही। इसके अलावा इमर्जेसी ट्रामा एवं कोविड-19 अस्पताल के आस-पास त्वरित कचरा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सैनिटाइजेशन प्रभारी को निर्देश दिया। इमर्जेसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जीवन-रक्षक औषधियों तथा जरूरी उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने इमर्जेसी तथा न्यूरो वार्ड में भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से भी बात की। बातचीत के दौरान मरीजों तथा परिजनों द्वारा विश्वविद्यालय द्वारा दी जा रही इमर्जेंसी तथा अन्य जरूरी सेवाओं को बेहतर बताया गया। निरीक्षण के अंत में कार्यवाहक कुलपति प्रो. डॉ. रमाकांत यादव ने एमआरआई, सीटी स्कैन तथा अल्ट्रासाउंड यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर अपने चरम पर है। इस समय चिकित्सकों एवं हेल्थ केयर वर्कर्स की जिम्मेदारी और भी संजीदा हो जाती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का इमर्जेसी विभाग तथा कोविड-19 अस्पताल पूरी तत्परता से मरीजों की सेवा में लगा हुआ है। विश्वविद्यालय की कोशिश है कि यहां भर्ती कोविड संक्रमित तथा अन्य मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध हो। इसके लिए विश्वविद्यालय के चिकित्सक एवं हेल्थ केयर वर्कर्स दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने जन सामान्य से अपील की कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनावश्यक रूप से अस्पताल परिसर में भ्रमण कतई न करें। जरूरी होने पर विश्वविद्यालय की ई.ओपीडी टेलीमेडिसिन सेवा की मदद लें। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आदेश कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, इमर्जेंसी एवं ट्रामा सेंटर के चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरे

खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!