दिव्यांग नर्स ने बहनों की शादी कर निभाई मां की भूमिका

इटावा(भरथना): सिर से माता-पिता का साया उठ जाने के बाद दिव्यांग नर्स विनीता ने बड़ी तीनों बहनों की शादी कर मां की भूमिका निभाई। वह भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगा रही हैं। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी विनीता बताती हैं कि वह जब तीन वर्ष की थीं तब मां राधा देवी का देहांत हो गया था। चार बहनों सबसे छोटी होने के कारण घर की सारी जिम्मेदारी थी। पिता ने पढ़ा लिखा कर अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। वर्ष 2013 में भरथना ब्लाक के ग्राम पंचायत उमरसेंडा में एएनएम के पद पर तैनात हुईं और अपने मुंह बोले भाई के साथ ड्यूटी से लौटते समय भोली चौराहे पर एक मार्ग दुर्घटना में अपने दोनों पैर गवां बैठी। उस दुर्घटना में मुंह बोले भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। विनीता दोनों पैरों में प्लेटें पड़ने के बाद शारीरिक कष्ट से उबर भी नहीं पायी थीं कि वर्ष 2016 में पिता की अचानक बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। घर की एकमात्र कमाने वाली सदस्य होने के नाते विनीता ने शादी नहीं की है। उन्होंने अपनी तीनों बड़ी बहनों किरन, अनीता, सुनीता की शादियों में सहयोग किया। उनके सहयोग को देखते हुए अन्य स्वजन-रिश्तेदारों ने भी मदद की। दिव्यांग होने के कारण ड्यूटी पर आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों उनकी ड्यूटी सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगाने में रहती है। वह आने वाले लोगों को कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरूक करती हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!