अगर संघ को शहीद भी पसंद नहीं तो वो शैतान:दिग्विजय सिंह

भोपाल सीट के कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने संघ पर निशाना साधा है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि जो संघ की मर्जी के खिलाफ बोले वो देशद्रोही है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो शैतान हैं।

मंगलवार को ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने कहा, “शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ है कि उनके लिए भारत ‘माता’ नहीं, संघ ही सब कुछ है। जो संघ की मर्जी के खिलाफ बोले वो देशद्रोही है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो शैतान हैं। हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं। 

हमने श्यामाप्रसाद मुखर्जी को सम्मान दिया : दिग्विजय सिंह ने पूछा, “नेहरु जी ने नए राष्ट्र के रूप में भारत की नींव रखी। उसमें संघ के श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी सम्मानपूर्वक शामिल किया, सबको साथ लिया। आप जो राष्ट्र बना रहे हैं, उसमें शहीदों तक का सम्मान नहीं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी से हेमंत करकरे तक सब आपके लिए बस राजनीति है? क्यों?”

digvijaya singh@digvijaya_28

शहीद हेमंत करकरे के विरुद्ध संघ के लोगों के बयान से साफ़ है कि उनके लिए भारत “माता”नहीं, संघ ही सब कुछ है!
जो संघ की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ बोले वो देशद्रोही है।
भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो “शैतान” हैं।
हमने संघ की नहीं, संविधान की शपथ ली है। हम भारत माता के भक्त हैं।

कांग्रेस के लोगों की कुर्बानियां शामिल हैं : दिग्विजय सिंह ने कहा, “भारत आज एक मजबूत राष्ट्र है। जिसमें संघ की नहीं, कांग्रेस के लोगों के कुर्बानियां शामिल हैं। महात्मा गांधी, इंदिरा जी, राजीव जी के बलिदान हैं, छत्तीसगढ़, कश्मीर, पंजाब, असम, मणिपुर, त्रिपुरा। देश की मिट्टी में कांग्रेस का खून मिला हुआ है। उस खून की खुशबू संघ को नहीं आती।’

भाजपा भले मानती हो, जब जागो तभी सवेरा : दिग्विजय सिंह ने कहा, “भाजपा के लोग भले मानते हों कि जब जागे तभी सवेरा, लेकिन भारत का सूर्य आपसे बहुत पहले उदय हो चुका था. आजादी के बाद मजबूत भारत बनाने में देशवासियों की मेहनत, सैनिकों/ पुलिसकर्मियों के बलिदान, संविधान की ताकत, कांग्रेस की नीतियां शामिल हैं. राष्ट्र निर्माण यज्ञ है, निजी चमत्कार नहीं।” 

  • सम्बंधित खबरे

    जाति जनगणना की घोषणा पहलगाम आतंकवादी हमले से लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश : संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जातिवार जनगणना को पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अपनाया गया…

    ‘लाइट बंद करो’ अभियान: वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम बोर्ड की अपील- आज रात 9 बजे से 15 मिनट तक लाइट ऑफ रखें; कानून को असंवैधानिक बताया

    ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) नए वक्फ कानून के विरोध में आज देशभर में ‘लाइट बंद करो’ अभियान के तहत प्रदर्शन करेगा। इसके तहत रात 9 बजे से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    व्यापार

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    ऐपल चीन से हटाकर हिंदुस्तान में लगाएगा अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट , अब भारत में बनाये जायेंगे ज्यादातर iPhone

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    पाकिस्तान हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

    केडबरी सोना 97000 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 98000 रुपये किलो पर पहुंची

    केडबरी सोना 97000 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 98000 रुपये किलो पर पहुंची

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर

    Donald Trump के ऐलान के बाद हुआ स्टॉक मार्केट क्रैश, बिखर गए ये शेयर
    Translate »
    error: Content is protected !!