‘पराक्रम ही विजयी होता है’, ऑपरेशन सिंदूर पर अखिलेश-राहुल समेत नेताओं ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। सभी ने एकजुटता दिखाते हुए भारतीय सेना के पराक्रम की तारीफ की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा ‘पराक्रमो विजयते!!’ इसका मतलब है कि ‘पराक्रम ही विजयी होता है।’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है। जय हिंद!’

140 करोड़ देशवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ’
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर साझा पोस्ट में लिखा कि ‘भारत, भारतीयों और भारतीय सेना ने कभी भी अपने देश में किसी भी प्रकार के आतंकवाद और अलगाववाद को बर्दाश्त नहीं किया है और न ही कभी करेंगे। भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके माथे के सिंदूर की रक्षा की है। हम सत्य, अहिंसा और शांति को मानने वाले लोग हैं। हम भारतीय कभी गलत नहीं करते, लेकिन अगर कोई हमारे साथ गलत करता है तो फिर हम सहते नहीं। आतंकवाद को पोसने वाले लोग यदि हमारी एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेंगे तो हम एकजुट होकर मुंह तोड़ जवाब देना आता है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना और सरकार के साथ हैं। हिंदुस्तान जिंदाबाद! भारतीय सेना जिंदाबाद! जय हिंद!’

कांग्रेस ने कहा- यह एकता और एकजुटता का समय
कांग्रेस ने कहा कि यह एकता और एकजुटता का समय है। कांग्रेस सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़ी है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने बुधवार को मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमला कर आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। सेना के इन हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं। सेना की इस कार्रवाई का असद्दीन ओवैसी और कांग्रेस ने स्वागत किया है। 

पाकिस्तान को सख्त सीख देनी चाहिए: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो।’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!