कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने बताएं बचाव करने के उपाय

नई दिल्ली। कोरोनावायरस से बचाव करने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा लोगों को कारगर आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी औषधियों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। कोरोनावायरस के बढ़ते आंकड़े को देखकर आयुष मंत्रालय ने कोरोना से बचाव के लिए कुछ उपाय साझा किए हैं, जिनसे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। आयुष विभाग के चिकित्सक लोगों को आसन और योग की उपयोगिता बताने के साथ-साथ घर के बगीचे में उगने वाली औषधियों के गुणकारी लाभ से भी लोगों को परिचित करा रहे हैं।

मौजूदा समय में लाखों लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो रहे हैं और हजारों लोगों की मौत हो रही है, उसे देखते हुए संक्रमण से बचना ही एक मात्र तरीका नजर आ रहा है। इस वायरस से लड़ना है तो आपको अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाना होगा। आइए जानते हैं कि आयुष मंत्रालय ने इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोगों को कौन-कौन से सुझाव दिए हैं।इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय का सुझाव
-इम्यूनिटी मज़बूत करने के लिए आप रोजाना च्यवनप्राश खाएं।
-औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉंग करेगी।

-आप दिन में 1 या 2 बार हल्दी वाला दूध पीएं ताकि आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉग रहे।
-तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का से बनी हर्बल चाय या काढ़ा भी दिन में 1-2 बार जरूर पीएं। यह आयुर्वेदिक तरीके इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
-गले को ठीक रखने के लिए गर्मी में भी रोजाना गर्म पानी पीएं। गर्म पानी में चुटकी भर नमक और हल्दी डालकर गरारा भी करें।
बाहर का खाना खाने से परहेज़ करें और घर का बना ताजा खाना खाएं। घर में खाना पकाने में हल्दी, जीरा, लहसुन, अदरक और धनिया जैसे मसालों का जरूर इस्तेमाल करें। ये चीजें नेचुरल तरीके से शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं।
योग जरूर करें
इस वक्त जब आप अपने-अपने घरों में बंद हैं, कोई एक्टिविटी नहीं हो पा रही है, ऐसे समय में घर पर ही योग करके आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं। योग, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज- ये सारे योग आपके बॉडी के सिस्टम को दुरूस्त रखेंगे साथ ही इम्यूनिटी भी स्ट्रॉग करेंगे।
सूखी खांसी या गले में खराश होने पर इन उपायों को भी अपनाएं
दिन में एक बार ताजा पुदीने की पत्तियां या अजवाइन के साथ भाप लेने की कोशिश करें।
खांसी-गले में खराब होने पर 2-3 बार गुड़ या शहद के साथ लौंग पाउडर मिलाकर उसका सेवन करें।
ऑयल पुलिंग की तकनीक भी है फायदेमंद. इसमें 1 चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लें. 2-3 मिनट तक इस तेल को पूरे मुंह में घुमाएं और फिर थूक दें. तेल को निगले नहीं। फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें।

सम्बंधित खबरे

आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

 गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!