12 राज्यों में 81.25 फीसद एक्टिव केस :देश में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा सक्रिय मामलों वाला पहला महानगर बना बेंगलुरु

नई दिल्ली।

कोरोना महामारी की स्थिति बेहद गंभीर होती जा रही है, खासकर महानगरों में तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। बेंगलुरु शहर में उपचाराधीन मरीजों यानी सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो गई है। अभी तक किसी महानगर में इतने ज्यादा सक्रिय मामले नहीं हुए थे। बेंगलुरु के बाद पुणे में सबसे ज्यादा एक लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। अगर राज्यों की बात करें तो 12 राज्य ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र में छह लाख और कर्नाटक में चार लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

देश के महानगर कोरोना महामारी की चपेट में, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 3,13,314 सक्रिय मामले

वैसे तो कोरोना महामारी से बड़े शहरों से लेकर छोटे शहर और कस्बे तक प्रभावित हैं। अब तो गांवों में भी तेजी से कोरोना वायरस फैलने लगा है, लेकिन देश के महानगर में बुरी तरह से इस महामारी की चपेट में हैं। बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 3,13,314 और पुणे में 1,14,254 सक्रिय मामले हैं। एक समय बेंगलुरु में संक्रमण की दर 50 फीसद से ज्यादा हो गई थी यानी जांच में हर दूसरा व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा था, लेकिन फिलहाल यह आंकड़ा 35 फीसद के करीब आ गया है।

गोवा में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण की दर 48 फीसद

गोवा में सबसे ज्यादा संक्रमण की दर 48 फीसद है। बेंगलुरु और पुणे के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या सबसे ज्यादा 91,859 है। जबकि, अहमदाबाद में 67,649, मुंबई में 56,153, जयपुर में 45,642, चेन्नई में 32,920 और कोलकाता में 26,402 सक्रिय मामले हैं।

12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल, राजस्थान और बिहार समेत 12 राज्यों में एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। इनमें से चार राज्यों- महाराष्ट्र में 6.41 लाख, कर्नाटक में 4.87 लाख, केरल में 3.75 लाख और उत्तर प्रदेश में 2.62 लाख सक्रिय मामले हैं। अगर पूरे देश की बात करें तो इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 35,58,002 हो गई है। 12 राज्यों में 81.25 फीसद एक्टिव केस हैं।

देश में एक दिन में कोरोना के 3,91,184 नए मामले, 3,584 लोगों की मौत

राज्यों से मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3,584 और लोगों की मौत हुई है, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 920, उत्तर प्रदेश में 353, कर्नाटक में 346, दिल्ली में 311 और पंजाब में 180 मौतें शामिल हैं। देश भर में 3,91,184 नए मामले सामने आए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के आंकड़े शामिल नहीं हैं। इस दौरान 3,14,444 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 10 लाख 49 हजार से ज्यादा हो गई है। इनमें से एक करोड़ 72 लाख 52 हजार से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 2,29,756 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ छह लाख 65 हजार से ज्यादा थी। इनमें से एक करोड़ 69 लाख 51 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके थे और मृतकों की संख्या 2,26,188 थी।

मंगलवार को 15.41 लाख कोरोना टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मंगलवार को देश भर में 15,41,299 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक 29.48 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

भारत में दुनिया के 46 फीसद नए मामले और 25 फीसद मौतें: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक पिछले हफ्ते दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के जितने नए मामले सामने आए उनमें से 46 फीसद मामले अकेले भारत में पाए गए। यही नहीं, इस दौरान 25 फीसद मौतें भी भारत में ही हुईं यानी कोरोना महामारी से मरने वाला हर चौथा व्यक्ति भारत का रहने वाला था।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य नए मामले कुल संक्रमित ( लाख में )

महाराष्ट्र 57,640 48.80

कर्नाटक 50,112 17.43

केरल 41,953 17.41

उत्तर प्रदेश 31,111 13.99

तमिलनाडु 23,310 12.72

आंध्र प्रदेश 22,204 12.06

दिल्ली 20,960 12.53

बंगाल 18,102 9.16

राजस्थान 16,815 6.85

हरियाणा 15,416 5.58

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!