सोने के हाजिर भाव में आई तेजी, चांदी भी चमकी

नई दिल्ली ।

घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने व चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के भाव में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने के हाजिर भाव (Gold Price Today) में 97 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। इस बढ़त से सोने का भाव 46,758 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 46,661 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के हाजिर भाव में भी मंगलवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। चांदी के भाव में 1,282 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी बढ़त दर्ज की गई। इस बढ़त से चांदी का भाव 70,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सत्र में चांदी 68,988 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो मंगलवार को सोना मामूली गिरावट के साथ 1,788 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, चांदी की वैश्विक कीमत 26.90 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर ट्रेड करती दिखाई दी।

घरेलू वायदा बाजार में सोना

घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार शाम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार शाम 0.51 फीसद या 243 रुपये की गिरावट के साथ 47,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा पांच अगस्त, 2021 वायदा के सोने का भाव मंगलवार शाम 0.47 फीसद या 222 रुपये की गिरावट के साथ 47,420 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

घरेलू वायदा बाजार में चांदी

घरेलू वायदा बाजार में चांदी के भाव में भी मंगलवार शाम गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.44 फीसद या 314 रुपये की गिरावट के साथ 70,586 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!