Bihar की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीमा भारती RJD से चुनाव लड़ेंगी

पूर्णिया । बिहार की पूर्व मंत्री बीमा भारती ने रूपौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारती रूपौली सीट का कई बार जनता दल (यूनाइटेड) की विधायक के तौर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कुछ महीने पहले लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए यह सीट छोड़ दी थी। इस बार वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार के तौर पर यहां से अपना भाग्य आजमाएंगी। पूर्णिया लोकसभा सीट पर दो बार जद(यू) सांसद रहे संतोष कुशवाहा को पराजित कर निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने जीत दर्ज की। इस सीट पर भारती की जमानत जब्त हो गई थी।

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने एक दिन पहले भारती को पार्टी का चुनाव चिह्न दे दिया, लेकिन औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की। वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन म़ें शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रूपौली सीट से चुनाव लड़ा था। भाकपा ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि वह उपचुनाव लड़ेगी। हालांकि, नवीनतम घटनाक्रम के बाद भाकपा की प्रदेश इकाई ने राजद के कदम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक बयान जारी किया, लेकिन घोषणा की कि वह राष्ट्रीय राजनीति के व्यापक हित में अपने सहयोगी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

इस बीच, पूर्व विधायक शंकर सिंह ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी छोड़ दी है और घोषणा की है कि वह निर्दलीय के रूप में उपचुनाव लड़ेंगे। सिंह ने 2020 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। जद(यू) उम्मीदवार कमलाधर प्रसाद मंडल का बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थन कर रहा है। मंडल ने पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ा था और हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए थे। इस सीट पर शुक्रवार तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। मतदान 10 जुलाई को होना है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!