गहरी नींद में सोया था परिवार… अचानक लगी आग, दम घुटने से पिता समेत 2 बेटियों की मौत, SDERF ने दीवार तोड़कर निकाला शव

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां सुबह 4 बजे एक घर में भयानक आग लग गई। घर में सो रहे पिता और उसकी दो बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां, SDERF टीम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। SDERF ने दीवार तोड़ा और अंदर कमरे से काफी मशक्कत के बाद इस पर काबू पाया गया। जिसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आगजनी की यह पूरी घटना बहोड़ापुर तिराया एटीएम के पास की है जहां कैलाश नगर स्थित एक घर में तड़के 4 बजे आगजनी हो गई। घटना के बाद पूरे एरिया में हड़कंप मच गया। लोग बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने लगे।

दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके की कैलाश नगर में विजय गुप्ता नाम के व्यक्ति का तीन मंजिला मकान है। विजय गुप्ता का दूसरे मंजिल पर हरि कृपा ड्राई फ्रूट नाम से गोदाम है। वहीं तीसरी मंजिल पर विजय गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे।सुबह 4 बजे किचन में आग लगने से पूरी तीसरी मंजिल पर स्थित मकान आग की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड अमले को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार करने के साथ ही एसडीआरएफ की मदद से घर की दीवार को तोड़कर मौजूद विजय और उनकी दोनों बेटियों को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन दम घुटने के चलते विजय और उनकी 14 साल की याशिका और 17 साल की इशिका की मौत हो गई।

तीनों के शवों को घर से बाहर दीवाल तोड़कर निकल गया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। नगर निगम के फायर ब्रिगेड के नोडल अधिकारी अतिवल सिंह यादव ने आग लगने के पीछे किचन में शॉर्ट सर्किट या फिर गैस लीक होना बजह बताई गई है। फिलहाल पांच से अधिक गाड़ियों से पानी की बौछार कर आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है। एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो जाने के चलते आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!