कोरोना जंग : रोशे की एंटीबॉडी दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल को भारत में मंजूरी

कोरोना संक्रमण से लड़ रहे भारत को अब बड़ी ताकत मिली है। कोविड माहमारी के खिलाफ जंग में एक और एंटीबॉडी दवा मिल गई है। रोशे इंडिया (Roche India) की दवा को वायरस के इलाज में इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। यह मेडिसिन हल्के और मध्यम संक्रमण को गंभीर होने से रोकने का काम करती है। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने रेशो इंडिया के एंटीबॉडी कॉकटेल दवा के इमरजेंसी उपयोग को मंजूरी दी है।

रोशे इंडिया देश में दवा कंपनी सिप्ला के साथ मिलकर आयात और वितरण करेगी। हालांकी इस दवा की कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। रोशे इंडिया ने कहा कि भारत में उनकी दो दवा कैसिरिविमैब (Casirivimab) और इमदेविमैब (Imdevimab) को अपातकाल इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इस एंटीबॉडी कॉकटेल को अमेरिका में मिली मंजूरी और यूरोपीय यूनियन की मानव उपयोग के लिए औषधीय उत्पादों के लिए समिति की वैज्ञानिक राय के आधार पर मंजूरी दी गई।

कंपनी ने कहा,’ एंटीबॉडी कॉकटेल का इस्तेमाल कोरोना वायरस से हल्के और मध्यम स्तर पर संक्रमित वयस्कों और 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों (जिनका वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो) पर किया जाएगा।’ कंपनी के मुताबिक यह दवा संक्रमण के गंभीर होने से रोकने में बेहद कारगर पाई गई है। रोशे फार्मा इंडिया के प्रबंध निदेशक वी. सिम्पसन इमैनुअल ने बताया कि कंपनी कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में जो कुछ भी मदद कर सकती है, उसके लिए प्रतिबद्ध है। इस मेडिसिन से रोगियों के अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ेगा। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं पर बोझ भी कम होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!