आधी रात अस्पताल में पहुंची आक्सीजन, बची मरीजों की जान

जबलपुर ।

धनवंतरि नगर स्थित एक अस्पताल में प्रशासन ने आक्सीजन पहुंचाकर मरीजों की जान बचा ली। दरअसल मंगलवार की रात करीब 1ः50 पर कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम में नायब तहसीलदार संदीप कुमार जायसवाल को संजीवनी नगर थाने से सूचना मिली कि धनवंतरि नगर स्थित आरोग्यम अस्पताल में आक्सीजन खत्म हो रही है। अस्पताल में कोविड के 07 मरीज भर्ती है। इनमें तीन हाई फ्लो आक्सीजन में है पर अस्पताल में अभी मात्र आधे घंटे की ही आक्सीजन बची है। अस्पताल को आक्सीजन सप्लाई करने वाले वेंडर श्री राम इंटरप्राइजेज के ड्राइवर से संपर्क करने पर उसने बताया कि अस्पताल में अभी दो से तीन घंटे की आक्सीजन है जबकि वास्तविक में अस्पताल में मात्र आधे घंटे की आक्सीजन ही बची थी।

स्थिति को देखते हुए आदित्य प्लांट में अस्पताल के लिए जल्द ऑक्सीजन भेजने हेतु निर्देशित किया गया। स्थिति को गंभीरता को देखते करीब दो बजे नायब तहसीलदार खुद मौके पर पहुंच गये। वहां देखा कि अस्पताल में मात्र लगभग आधा घंटे की आक्सीजन बची है और प्लांट से आक्सीजन की गाड़ी आने में समय लग रहा है। उन्होंने तत्काल पुलिस की सहायता से धनवंतरि नगर स्थित महावीर अस्पताल से आक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया।
आरोग्यम अस्पताल और आक्सीजन सप्लाई करने वाले वेंडर के बीच मिसकम्युनिकेशन के कारण यह गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई थी। इससे अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों की जान पर बन आई और समय रहते उपरोक्त व्यवस्था बनाये जाने के कारण बड़ी अप्रिय घटना होने टल गई । विदित हो कि इसके पूर्व एक निजी अस्‍पताल में आक्‍सीजन की कमी से मरीजों की जान चली गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, अधिनियम के तहत जो भी अपराध करेगा, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर है। गौ वध अधिनियम मप्र में लागू हैं, हमने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस अधिनियम के…

    अल्पमत में होने के बाद भी नहीं गिरेगी हरियाणा सरकार, जानें सीटों का गणित

    रोहतक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास वर्तमान में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। मंगलवार को तीन निर्दलीय विधायकों ने राज्य की बीजेपी सरकार से अपना समर्थन वापस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!