सत्ता के विधायक की चेतावनी:कलेक्टर को पत्र- बैरागढ़ सिविल अस्पताल में 10 मई तक कोरोना मरीजों को सुविधाएं नहीं दीं तो 11 मई को धरना दूंगा

भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा को अपनी ही सरकार में प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है। शर्मा ने कलेक्टर अविनाश लवानिया को पत्र लिखकर कहा है कि बैरागढ़ (संत नगर) सिविल अस्पताल में 10 मई तक कोरोना मरीजों के सुविधाएं शुरू नहीं कीं, तो वे 11 मई को धरने पर बैठ जाएंगे। उन्होंने लिखा- तमाम सुविधाओं के बाद भी लोग सड़कों पर दम तोड़ दें, तो मेरी विधायकी और आपकी कलेक्टरी व्यर्थ है।

उन्होंने कहा कि जब साकिर अली खान अस्पताल भारत टॉकीज, रसूल अहमद सिद्दीकी अस्पताल जहांगीराबाद, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल डीआईजी बंगले में 10 दिन में ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई, तो फिर 3 लाख की आबादी वाले बैरागढ़ की उपेक्षा क्यों? विधायक निधि के बाद भी जरूरत पड़ी तो भीख भी मांगूंगा। मजदूर के रूप में भी जरूरत पड़े, तो मेरी सेवाएं लें।

उल्लेखनीय है, रामेश्वर ने इस संबंध में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए संबंधित कंपनी को पत्र भी लिखा था, लेकिन अभी तक कंपनी ने निर्णय नहीं लिया है। बैरागढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही इलाज की व्यवस्था ना होने से नागरिकों को परेशान होना पड़ रहा है। इस पर विधायक चिंतित हैं।

इससे पहले, बुधवार को जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में रामेश्वर ने बैरागढ़ का मुद्दा उठाया था, लेकिन निर्णय नहीं लिया गया। बता दें कि बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। इसके बाद ही विधायक ने सख्त लहजे में कलेक्टर को पत्र लिखा है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!