पीथमपुर में 4 हजार आक्सीजन सिलिंडर देने वाला प्लांट शुरू

इंदौर।

पीथमपुर में करीब साढ़े तीन साल से बंद मित्तल स्टील कंपनी का आक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। यहां से हर दिन 4 हजार सिलिंडर आक्सीजन मिलेगी जो अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीजों को प्राणवायु देने का काम करेगी। बुधवार को प्लांट का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस प्लांट से इंदौर और अासपास के जिलों को पर्याप्त आक्सीजन मिलने की संभावना है। बुधवार रात को यहां से हरदा, देवास, बड़नगर, बड़वानी के अस्पतालों के लिए आक्सीजन सिलिंडर भरकर रवाना किए गए। यह प्लांट 24 घंटे चलेगा और जैसे-जैसे आसपास के जिलों से खाली सिलिंडर आते जाएंगे, यहां से भरते जाएंगे।

करीब एक सप्ताह की मेहनत के बाद दो दिन प्लांट की टेस्टिंग हुई और बुधवार को इसका विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान संभागायुक्त डा. पवन शर्मा, धार कलेक्टर आलोक सिंह, एसपी आदित्यप्रताप सिंह, अपर कलेक्टर सलोनी सिडाना, मित्तल स्टील के डायरेक्टर करण मित्तल, तहसीलदार विनोद राठौड़ आदि मौजूद थे।

इस प्लांट को तैयार करने में एकेवीएन की ओर से सहायक यंत्री मार्तंड सिरोलिया, आशुतोष नामदेव, प्रबंधक आनंद टेम्भरे, प्लांट के प्रभारी मदन अग्रवाल, तकनीकी प्रमुख निर्मल तोमर ने काफी मेहनत की। दरअसल, मनुष्यों को आक्सीजन देने के लिए इसकी शुद्धता बहुत जरूरी है। इसलिए आक्सीजन की शुद्धता जांचने और ट्रायल के लिए मंगलवार को ही प्लांट शुरू कर दिया गया था।

आक्सीजन फिल्टर मीटर से जांचने पर करीब 24 घंटे के बाद इसमें 98-99 प्रतिशत शुद्ध आक्सीजन मिलना शुरू हुई। इसके बाद बुधवार को आक्सीजन सिलिंडर भरना शुरू किए गए। उल्लेखनीय है कि यह मित्तल स्टील कंपनी का आक्सीजन प्लांट है जहां स्टील प्लांट के लिए औद्योगिक आक्सीजन का निर्माण होता था, लेकिन करीब साढ़े तीन साल से स्टील प्लांट के साथ ही यह आक्सीजन प्लांट भी ठप था। कोरोना महामारी में जरूरत को देखते हुए प्रशासन और कंपनी ने यहां के आक्सीजन प्लांट को शुरू करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बताया जाता है कि एकेवीएन और मित्तल स्टील कार्प इसे मिलकर चलाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!