देश में टूटे सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3.79 लाख नए केस, 3646 लोगों की मौत

नई दिल्ली।

देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ रहा है। देश में पहली बार बीते 24 घंटों में 3.79 लाख से अधिक नए मामले सामने आए। इन संक्रमित मरीजों को मिलाकर दे में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,83,68,096 हो गई है। बीते 24 घंटे में 3,646 मौतें भी हुई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1035 और दिल्ली में 368 और लोगों ने जान गंवाई। देश में अभी तक कोरोना महामारी से मरने वालों की आधिकारिक संख्या 2,04,812 हो गई है। वहीं दक्षिण भारत के राज्यों केरल और कर्नाटक में भी कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। रात एक बजे तक मिली जानकारी के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 30,77,121 हो गई है। इस अवधि में 2,70,202 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल गई। इस तरह अब तक 1,50,78,276 लोग इस बीमारी से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

लगातार बिगड़ रहे हालात, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर गिरकर 82.33 फीसद और मृत्युदर 1.12 फीसद हो गई है। ICMR के मुताबिक 27 अप्रैल तक देश में 28,27,03,789 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। सिर्फ मंगलवार को 17,23,912 की जांच की गई। देश में 24 घंटों के दौरान जिन 3,646 लोगों ने जान गंवाई हैं, उनमें सबसे ज्यादा 1,035 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई है। इसके बाद दिल्ली में 368, उप्र में 265, छत्तीसगढ़ में 279, कर्नाटक में 229, गुजरात में 174, राजस्थान में 85, पंजाब में 142, हरियाणा में 95 और बिहार में 84 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
10 राज्यों में ज्यादा फैला है संक्रमण

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 10 राज्य कोरोना संक्रमण से फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमित है। सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। उसके बाद दिल्ली, उप्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश वे राज्य हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग कोरोना से मर रहे हैं।

15 करोड़ लोगों को लग चुकी है वैक्सीन
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देश में 20 लाख से अधिक टीके लगाए गए। देश में अब तक लगभग 14,98,77121 करोड़ टीके लग चुके हैं। अब तक 93,66239 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली डोज और 61,45,854 को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति के 1,23,09,507 कार्मिकों को पहली और 65,99,492 को दोनों डोज मिल चुकी हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य
राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 63,309-44.73

उत्तर प्रदेश 29,751-11.82

केरल 35,013-14.95

कर्नाटक 39,830-14.39

छत्तीसगढ़ 15,563-6.97

राजस्थान 16,613-5.63

गुजरात 14,120-5.38

तमिलनाडु 16,665 11.30

मध्य प्रदेश 12,758-5.38

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!