जबलपुर सांसद ने प्रशासन को सौंपे 6500 रेमडेसिविर इंजेक्शन

जबलपुर ।

कोरोना संक्रमण के बीच रेमडेसिविर इन्जेक्शन और ऑक्सीजन की जरूरत निरन्तर बढ़ती जा रही है। ऐसे में सांसद राकेश सिंह ने गुरुवार को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समक्ष 6500 इंजेक्शन उपलब्ध कराए।

जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की अधिक से अधिक उपलब्धता हो इस हेतु किये गए प्रयासो के परिणाम स्वरूप कि एक साथ साढ़े 6 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन जबलपुर को उपलब्ध हुए । ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए सांसद ने उसके लिए भी अपने प्रयासो से ऑक्सीजन के चार टेंकर भी उपलब्ध कराए है , जो कल से आना प्रारम्भ हो जाएंगे।

राकेश सिंह ने बताया कि निरन्तर प्रयासों का परिणाम यह है कि आज एक साथ 6500 रेमेडीसीवीर उपलब्ध हो गये जिसमें 4800 इंजेकशन की खेप अभी आ गयी है और 1700 आज रात को निकलेंगे , इन सभी इंजेक्शनो का वितरण निर्धारित मूल्य पर जिला प्रशासन की देख रेख में आवश्यकतानुसार होगा इसके अतिरिक्त इंजेक्शन की और उपलब्धता के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा की शासकीय हॉस्पिटल में पूर्व से ही आवश्यकतानुसार इंजेकशन उपलब्ध है। अब ये सारे इंजेक्शन जिला प्रशासन की देखरेख में आज से ही वितरित होंगे जिससे निजी क्षेत्र के अस्पतालो में भी आज की कुल प्रतीक्षा सूची जो 1700 इंजेक्शन की है वो भी पूरी हो जाएगी।

सांसद ने बताया कि लगातार प्रयास है कि जबलपुर में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता हो और इसके फलस्वरूप भिलाई स्टील प्लांट से चार टेंकर ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की है। कल एक टेंकर जबलपुर पहुँचेगा और फिर प्रतिदिन एक टेंकर चार दिन तक इस तरह 4 टेंकर ऑक्सीजन जबलपुर जिला प्रशासन को प्राप्त होंगे और यह ऑक्सीजन शहर को मिलने वाले किसी भी कोटे के अतिरिक्त होगी जो इस परिस्थिति में संजीवनी का काम करेगी।

सांसद निवास में इस मौके पर जबलपुर जिला कलेक्टर करमवीर शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ जितेंद्र जामदार, डॉ धीरावाणी, डॉ परिमल स्वामी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!