मध्‍य प्रदेश में 24 अप्रैल से 9 मई तक किल कोरोना-2 अभियान

भोपाल।

मध्‍य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए 24 अप्रैल से 9 मई तक किल कोरोना-2 अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर कोरोना से संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी साथ ही उन्हें उचित इलाज भी मुहैया कराया जाएगा।
सीएम शि‍वराज सिंंह चौहान ने आज ग्रामीण क्षेत्रों एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों को भी सम्बोधि‍त क‍िया। उन्‍होंने कहा कि संकट बड़ा है लेकिन हमारा हौसला उससे बड़ा है। अपने गांव की कमान अपने हाथ में लीजिये और तय कीजिये कि जब तक कोरोना को खत्म नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

उन्‍होंने कहा कि व्यथित होकर काम नहीं चलेगा। हर गांव एक हो जाओ। तय करो कि हमें अपना गांव कोरोना मुक्त बनाना है। अगर थोड़ी कड़ाई कर ली तो हम जीत जाएंगे। आइये, मिलकर लड़ें, मुख्यमंत्री से लेकर पंच तक सब एक हो जाएं।

मुख्यमंत्री के अनुसार 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को मध्यप्रदेश सरकार निशुल्क टीका लगवाएगी। हमें स्वच्छता का ध्यान भी रखना है। मिलकर एक हो जाओ, मिलकर लड़ाई लड़ो। सावधानी, सहयोग कर सद्भाव रखो।

उन्‍होंने कहा कि आज बुरहानपुर और खंडवा में पॉज़िटिवती रेट बहुत कम है। कर्फ्यू लगा, लोग घरों में रहे तो स्थिति काबू में आई। हमें #MPJantaCurfew का पालन करना है। ग्राम पंचायत व्यवस्था बनाएं, बाहर से आने वाले मजदूरों को आइसोलेट करें।

उन्‍होंने कहा कि आप सब संकल्प करें कि हम भीड़ इकट्ठा नहीं होने देंगे, हम अपने गांव में जनता कर्फ्यू लगाएंगे। 14700 पंचायतों में जनता कोरोना कर्फ्यू लगा चुकी है। हर गांव में ये कोरोना कर्फ्यू लग जाए, ये संक्रमण की चेन तोड़ने का बेहतर उपाय है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!