इंदौर के राधा स्वामी परिसर में आज से ‘सेहत का सत्संग’

इंदौर ।

कोरोना के संकट काल में राहत देते हुए राधा स्वामी सत्संग परिसर में जन सहयोग से पहले चरण में 600 बिस्तर का मां अहिल्या कोविड केयर सेंटर तैयार हो चुका है। अब गुरुवार को यहां होम आइसोलेशन वाले संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए भी नियम बनाए गए हैं। इससे पहले बुधवार को डाक्टर और नर्स पहुंचे। उन्हें सेंटर में मरीजों के लिए बनाए गए चार ब्लॉक दिखाए गए और वहां जुटाई गई व्यवस्थाओं से रूबरू कराया गया। इस दौरान कलेक्टर मनीष सिंह ने डाक्टर और नर्सों की बैठक लेते हुए कहा कि यह सेंटर जनसहयोग से सेवा की भावना से बना है। इसलिए आप सभी को सेवा को ही धर्म मानते हुए यहां काम करना है।

यहां आने से पहले ध्यान दें, सिर्फ होम आइसोलेशन के संक्रमितों को मिलेगी जगह

जिन कोरोना पाजिटिव मरीजों को कोई लक्षण नहीं है, उन्हें डाक्टर अस्पताल में भर्ती करने के बजाय होम आइसोलेशन में रहने की सलाह देते हैं। राधा स्वामी सत्संग परिसर के कोविड केयर सेंटर में होम आइसोलेशन के ऐसे पाजिटिव मरीजों को ही रखा जाएगा, जिनके घर में पर्याप्त जगह और अलग शौचालय आदि की सुविधाएं नहीं हैं। शहर में कार्यरत स्वास्थ्य विभाग की आरआरटी ऐसे पाजिटिव लोगों को कोविड केयर सेंटर में भेजने की सलाह देगी, उन्हें यहां रखा जाएगा। कोविड केयर सेंटर में अधिक लक्षण वाले और गंभीर मरीजों को नहीं रखा जाएगा।

जिम्मेदारी : एसडीएम को बनाया प्रशासनिक अधिकारी

कलेक्टर ने एसडीएम रविकुमार सिंह को कोविड केयर सेंटर का प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त कर दिया है। सेंटर की स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रबंधन के लिए डा. संतोषसिंह सिसोदिया को प्रभारी बनाया है। इनके सहयोगी के रूप में डा. अमित मालाकार और डा. अनिल डोंगरे रहेंगे। कोविड केयर सेंटर में वैसे तो दो हजार बेड लगाने का लक्ष्य है, लेकिन पहले चरण में 600 बेड शुरू किए जा रहे हैं। इन्हें चार ब्लॉक में बांटा गया है, जिनका तकनीकी मार्गदर्शन अपोलो, बॉम्बे, चोइथराम और मेदांता अस्पताल का रहेगा।

व्यवस्था : भोजन, दूध व चाय

सत्संग के सेवादार रसोईघर और भोजन का इंतजाम संभालेंगे। भोजन के लिए एक ट्रांसफर स्टेशन बनाया गया है। सेवादार यहां बना हुआ भोजन रखते जाएंगे। दूसरी तरफ भोजन को मरीजों तक पहुंचाने के लिए दूसरी टीम रहेगी। यह टीम पीपीई किट में रहेगी। सेवादारों को मरीजों से दूर रखा जाएगा। मरीजों के लिए चाय, दूध और काढ़े के लिए यहां बड़े स्टोरेज टैंक लगाए गए हैं। इन टैंकों में नल लगे हुए हैं।

सुविधा : पानी के डिस्पेंसर

कोविड केयर सेंटर के नोडल अधिकारी और आइडीए के सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि दानदाताओं से मिले 50 आक्सीजन कंसंट्रेटर भी यहां पहुंच चुके हैं। इन आक्सीजन कंस्ट्रेटर को यथास्थान रखवा दिया गया है। बिस्तरों के पास गर्म और ठंडे पानी के डिस्पेंसर भी लग चुके हैं। कुछ बर्तनों की जरूरत थी, वह भी दानदाताओं की ओर से आए हैं। हर सामान का हिसाब रखा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!