फ्रांस से भारत पहुंचे चार और राफेल युद्धक विमान

नई दिल्ली।

चार राफेल युद्धक विमानों की पांचवीं खेप बुधवार को देर रात 11.45 बजे फ्रांस से भारत पहुंच गई है। बिना रुके आठ हजार किलोमीटर का सफर तय करते हुए इन विमानों में रीफ्यूलिंग की व्यवस्था फ्रांस की वायुसेना और यूएई ने की।

पांचवीं खेंप के साथ भारत के पास 18 राफेल विमान हो गए

भारतीय वायुसेना के प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने बुधवार को ही इन विमानों को हरी झंडी दिखाकर फ्रांस के मैरिग्नेक बॉरडॉक्स एयरबेस से रवाना किया था। अधिकारियों ने बताया कि राफेल युद्धक विमानों की इस पांचवीं खेंप के भारत पहुंचते ही भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल कुल 18 राफेल विमान हो गए हैं। इससे भारतीय वायुसेना के पास राफेल विमानों की एक स्क्वाड्रन पूरी हो गई है।

18 विमानों की पहली स्क्वाड्रन अंबाला एयरबेस पर तैनात

18 विमानों की पहली स्क्वाड्रन को अंबाला एयरबेस पर तैनात किया गया है। जबकि दूसरी स्क्वाड्रन यानी अन्य 18 राफेल विमानों को पश्चिम बंगाल के हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया जाना है।

वायुसेना प्रमुख भदौरिया पांच दिवसीय दौरे पर फ्रांस गए थे

वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने पांच दिवसीय दौरे पर फ्रांस सोमवार को ही पहुंचे हैं। वह फ्रांसीसी पायलटों के साथ इन विमानों को बिना रुके भारत पहुंचने के लिए फ्रांस और यूएई की व्यवस्था देखने गए हैं।

चारों राफेल विमान देर रात 11.45 बजे वायुसैनिक अड्डे पर लैंड हुए

चारों राफेल विमान बुधवार की देर रात 11.45 बजे किसी भारतीय वायुसैनिक अड्डे पर लैंड हुए। इन विमानों की रीफ्यूलिंग हर बार की तरह इस बार भी हवा में ही हुई और इस कार्य भी यूएई ने ही अपने वायुक्षेत्र में अंजाम दिया। भारतीय दूतावास ने कोविड-19 के दौर में भी राफेल विमान निर्धारित समय के अंदर भारत को सौंपने और पायलटों के समुचित प्रशिक्षण के लिए धन्यवाद दिया है। साथ ही विमानों की बिना रुके उड़ान के दौरान हवा में ही विमानों में ईंधन भरने के लिए भी यूएई का आभार जताया है।

भारत ने फ्रांस से 36 राफेल युद्धक विमान खरीदने का फैसला 2016 में किया था

भारतीय वायुसेना के लिए फ्रांस से 36 राफेल (दो स्क्वाड्रन) युद्धक विमान खरीदने का फैसला सितंबर, 2016 में भारत सरकार ने किया था। दोनों सरकारों के बीच यह रक्षा सौदा 59 हजार करोड़ रुपये में हुआ था। इस साल के अंत तक सभी 36 विमान भारत को मिल जाने हैं।

डबल इंजन वाला यह युद्धक विमान परमाणु हमले तक में सक्षम है

दो इंजनों वाला यह युद्धक विमान परमाणु हमले तक में सक्षम है। यह एक साथ 14 स्थानों को निशाना बना सकता है। यह एयर डिफेंस शील्ड से लेकर हवाई से जमीन और समुद्री हमला तक करने में सक्षम है। इसमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, स्काल्प क्रूज मिसाइल और हैमर स्मार्ट वेपन भी हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!