मध्य प्रदेश में शादियों पर कोरोना ने लगाया ग्रहण

इंदौर ।

देश में कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए राज्य सरकारों अपने स्तर पर सख्त पाबंदियां लगा रही हैं। इस बीच कोरोना के मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए इंदौर जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शादियों पर रोक लगाने का फैसला किया है। इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा, ‘शादियों के लिए कोई अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि इससे कोरोना महामारी के प्रसार का अधिक जोखिम है। लोगों से अनुरोध है कि वे अपनी शादियों को स्थगित कर 30 अप्रैल तक अपने घरों में ही रहें।’

उन्होंने कहा कि इस फैसले से हमें संक्रमितों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि अस्पतालों की क्षमता अब पूरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिली हैं। कल पकड़े गए दो लोगों को एनएसए के तहत आरोपित किया गया है। चाहे वह अस्पताल हों या दुकानदार, रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर एनएसए लगाया जाएगा।

वोविड-19 की बिगड़ती स्थिति की वजह से संक्रमितों के लिए मेडिकल ऑक्सीजन और बिस्तरों की मांग अचानक बढ़ गई है। कई राज्यों से आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति में कमी की रिपोर्ट सामने आ रही है। भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति दूसरी लहर के बीच बिगड़ती जा रही है। पिछले तीन दिनों से देश में दो लाख से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आ रहे् हैं और मरने वालों की संख्या भी 1,000 से अधिक दर्ज की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!