कोरोना संक्रमितों की मदद में जुटा RSS

कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रभावित लोगों की मदद की पूरी तैयारी कर ली है। संक्रमण से खुद को बचाते हुए संघ के स्वयंसेवक कोरोना प्रभावित लोगों की सेवा में 24 घंटे तैयार रहेंगे। स्वयंसेवकों में समन्वय बनाए रखने के लिए देश के सभी प्रांतों व क्षेत्रों में एक-एक प्रमुख बनाए गए हैं। सभी लोगों का मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है। लगभग 60 लोगों के नंबर जारी किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर सहयोग के लिए लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

सभी प्रमुख अपने-अपने राज्यों के सभी जिलों में तीन से पांच स्वयंसेवकों की टोली बनाएंगे। टोली गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिर टोली के सदस्यों के भी नंबर जारी कर दिए जाएंगे। वर्तमान में महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में स्वयंसेवक लोगों की मदद कर रहे हैं। पूरे काम की निगरानी राष्ट्रीय सेवा भारती कर रही है।

आइसोलेशन सेंटर बनाने पर संघ दे रहा है जोर

राष्ट्रीय सेवा भारती के महामंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जरूरत के अनुसार, आइसोलेशन सेंटर बनाने पर स्वयंसेवकों का ज्यादा जोर है। प्रशासन के सहयोग से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कई आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। इसके लिए विद्या भारती के कई स्कूल उपलब्ध कराए गए हैं। मध्य प्रदेश में 11 सेंटर बनाए गए हैं। दिल्ली में भी सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इन सेंटरों पर सेवा के लिए 24 घंटे स्वयंसेवक तैयार रहेंगे। इन सेंटरों को किसी न किसी अस्पताल के साथ टैग किया जाएगा। स्वयंसेवक दवा, भोजन, आक्सीजन आदि उपलब्ध कराने का काम करेंगे। कई जगहों पर स्वयंसेवक शव जलाने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!