1 मई से 18 साल के ऊपर सभी को लगेगी कोरोना वैक्सीन

केंद्र सरकार ने आज (सोमवार) बड़ा फैसला लिया है। लगातार बढ़ते कोरोना मामले को देखते हुए 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की अनुमति दी है। मोदी सरकार ने 1 मई से कोविड-19 वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के रणनीति की घोषणा की। जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका लगवा सकते हैं।

कोरोना टीकारण की 16 जनवरी से हुई शुरुआत

आज (सोमवार) डॉक्टरों के साथ हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले एक वर्ष से हमारी पूरी कोशिश कर रही है कि देश में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगे। इसलिए सरकार ऐलान कर रही है कि अब 18 साल से ऊपर सभी लोगों को एक मई से कोरोना का वैक्सीन लगाया जाए। बता दें कि देश में कोरोना का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू किया गया था। अब तक सरकार ने केवल फ्रंटलाइन वर्करों और 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही टीकाकरण की अनुमति दी थी। डॉक्टरों के साथ आज हुई बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए एक साल से कड़ी मेहनत कर रही है। देश की अधिक से अधिक संख्या में कम से कम समय में वैक्सीन प्राप्त कर सकें।
12 करोड़ से ज्यादा टीके लगे

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान में अब तक 12 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं। अन्य देशों की तुलना में भारत में टीकाकरण की रफ्तार सबसे तेज है। 12 करोड़ टीके लगाने में अमेरिका को 97 और चीन को 108 दिन लगे थे, जबकि भारत ने मात्र 92 दिनों में ही यह मुकाम हासिल कर लिया है। रविवार तक 18,15,325 सत्रों में लाभार्थियों को कुल 12 करोड़ 26 लाख 22 हजार 590 टीके लगाए गए हैं। इनमें से 1.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!