इंदौर में रन-वे पर आते ही एअर इंडिया की फ्लाइट से निकला धुआं, फायर अलार्म बजते ही घबराए पैसेंजर्स

इंदौर. इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट (Indore Airport) पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एअर इंडिया (Air India) के विमान से धुआं निकलने लगा. धुआं विमान का इंजन स्टार्ट होने के तुरंत बाद निकला. फायर अलार्म बजने से विमान में बैठे पैसेंजर्स जबरदस्त घबरा गए.घटना शुक्रवार शुक्रवार सुबह की है. धुआं निकलते ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तुरंत रनवे पर पहुंचीं. विमान में उस वक्त 43 पैसेंजर और 6 क्रू मेंबर मौजूद थे. किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ. इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने भी तकनीकी खराबी होने की ही बात कही.

इंडिगो-विस्तारा की फ्लाइट से रवाना हुए पैसेंजर्स
बता दें, ये घटना एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI 635 शुक्रवार सुबह 8.54 पर हुई. विमान जैसे ही उड़ान भरने के लिए रनवे पर पहुंचा, उसके इंजन से धुआं उठाना शुरू हो गया. इसके बाद प्लेन को एप्रिन में वापस लाया गया और यात्रियों को नीचे उतारा गया. इसके कुछ देर बाद सभी यात्रियों को इंडिगो (Indigo Flight) और विस्तारा (Vistara Flight) की फ्लाइट से दिल्ली रवाना किया गया. वहीं, विमान की तकनीकि खराबी सुधारने के बाद उसे बिना किसी पैसेंजर 3.28 बजे दिल्ली रवाना किया गया.

पिछले साल दिसंबर में भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
पिछसे साल 31 दिसंबर को भी इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. दिल्ली-बैंगलुरू फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी थी. फ्लाइट में 4 महीने का बच्चा भी सफर कर रहा था, जिसकी अचानक तबियत खराब हो गई. हालांकि, अस्पताल ले जाते वक्त बच्चे को बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को हाइड्रो सिफेलस नाम की बीमारी थी. इसी के इलाज के लिए पैरेंट्स बच्चे को लेकर दिल्ली से बैंगलुरू जा रहे थे.
इंडिगो फ्लाइट 6E 2248 शाम 5.35 बजे दिल्ली से बैंगलुरू के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट में गोरखपुर के दुर्गेश जायसवाल और अनु जायसवाल अपने चार महीने के बेटे देव जायसवाल के साथ सफर कर रहे थे. उड़ान भरने के दौरान तो बच्चे की तबीयत ठीक थी, लेकिन जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, उसकी तबियत खराब होने लगी. इसके बाद शाम 5.55 बजे फ्लाइट की इंदौर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!