इंदौर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को भंग किया जाए

कमेटी में इंदौर के गणमान्य नागरिकों व बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाए

कमेटी में इंदौर के गणमान्य नागरिकों व बुद्धिजीवियों को शामिल किया जाए

वर्तमान कमेटी क्राइसिस को मैनेज करने के बजाए बढ़ाने लगी

इंदौर ।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मांग की है कि इंदौर जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को भंग किया जाए और नई कमेटी का गठन किया जाए । उसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों को भी शामिल किया जाए। वर्तमान क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी समस्याओं का समाधान करने के बजाय क्राइसिस बढ़ाने में लगी है।

कोरोना से पीड़ित नागरिकों के दुख दर्द में शामिल होने के लिए अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक के चक्कर लगा रहे विधायक संजय शुक्ला ने इंदौर जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को भंग करने की मांग की है।शुक्ला ने कहा कि इस कमेटी का गठन सरकार के द्वारा इस मकसद के साथ किया गया था कि यह कमेटी जनता के दुख दर्द को समझेगी और उसके समाधान की दिशा में काम करते हुए प्रशासन का सहयोग करेगी। वर्तमान में हम यदि इंदौर की इस कमेटी को देखें तो इस कमेटी के सदस्य जनता के दुख दर्द में शामिल होने के बजाय अपने खेल साधने में लगे हुए हैं। यह कमेटी क्राइसिस घटाने के बजाय क्राइसिस बढ़ाने का काम कर रही है।

शुक्ला ने कहा कि वैसे तो नियम के अनुसार इस कमेटी में सभी जनप्रतिनिधियों को लिया जाना चाहिए लेकिन इंदौर में कांग्रेस के विधायक जो कि जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें इस कमेटी का हिस्सा नहीं रखा गया है । कमेटी की बैठक में तीनों विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी एवं विशाल पटेल को नहीं बुलाया जाता है। इनके स्थान पर पिछले विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा नकार दिए गए भाजपा के नेताओं को बुलाया जाता है । यह कमेटी इंदौर में पूरी तरह भाजपा की नगर इकाई कमेटी बनकर रह गई है। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस कमेटी को भंग किया जाए इसके स्थान पर नई कमेटी का गठन किया जाए । जिसमें इंदौर शहर के गणमान्य नागरिकों और बुद्धिजीवियों को भी शामिल किया जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!