मध्यप्रदेश के शहर लगातार दूसरे दिन भी तपे; होशंगाबाद का पारा 42 पार, भोपाल में 40 डिग्री

पहली बार मार्च के महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने से पूरे प्रदेश में तपन बढ़ गई है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश के शहरों में तपन रही। चार महानगरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। शनिवार को दोपहर बाद ढाई बजे होशंगाबाद 42.4 के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं खजुराहो 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, होशंगाबाद में तापमान 42.4 डिग्री रहा। प्रदेश के 10 शहरों में लू जैसे हालात रहे। लोग गर्मी से बेहाल रहे। महाकौशल इलाका छोड़कर मालवा- निमाड़, विंध्य, बुंदेलखंड, भोपाल संभाग के शहरों में तपन बनी रही। भोपाल में दिन का तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले इसमें 0.7 डिग्री कम है। जो कि सामान्य तापमान से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा। हालांकि भोपाल में लू नहीं चली। दिनभर गर्म हवा चलने से लू जैसे ही हालात रहे। 

भोपाल में दिन ही नहीं रातें भी इस सीजन में सबसे गर्म रही। भोपाल में शुक्रवार की रात का तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं होशंगाबाद 22.7 डिग्री, राजगढ़ में 22.2 डिग्री रात का तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश में प्रति चक्रवात और गुजरात-राजस्थान से आ रहीं गर्म हवाओं ने बढ़ाई तपन बढ़ी है।

रविवार को पड़ सकती हैं बौछारें 
मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभागों में में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसमें रायसेन और विदिशा जिले भी शामिल हैं। बाकी प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। 

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी जीडी मिश्रा ने बताया कि भोपाल में मौसम साफ रात को शहर के कुछ हिस्सों में गरज चमक की स्थिति बन सकती है। 

एक अप्रैल से बदलेगा स्कूलों का टाइम 

भीषण गर्मी और लू की संभावना के चलते एक अप्रैल से स्कूल टाइम प्रात: 7 से दोपहर 12:30 तक कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भोपाल डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर भीषण गर्मी और लू की संभावना के चलते जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय विद्यालयों के संचालन का समय एक अप्रैल से प्रात: 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नियम करने के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया है।


तपन बढ़ने की दो वजहें 

  1. इंदाैर-खंडवा समेत दक्षिण पश्चिमी मप्र में अभी प्रति चक्रवात बना हुआ है। इससे नीचे की ओ गर्म हवा आकर फैलती है और मौसम में तपिश बढ़ती है। 
  2. गुजरात और राजस्थान की ओर से गर्म हवा आ रही है। इस कारण तापमान में इजाफा हुआ। 
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!