पुणे मेट्रो : खुदाई के दौरान मिली अंग्रेजों के जमाने की सुरंग

  • पुणे मेट्रो निर्माण के लिए खुदाई के दौरान जमीन के नीचे मिली सुरंग
  • 57 मीटर लंबी यह सुरंग अंग्रेजों के जमाने की बताई जा रही है
  • शुरुआती जांच में पता चला है कि इस सुरंग का निर्माण 1940 में हुआ था
  • बताया जा रहा है कि इस सुरंग का निर्माण पाइपलाइन के रूप में होता था

महाराष्ट्र के पुणे में पुणे मेट्रो प्रॉजेक्ट के लिए खुदाई चल रही है। इसी दौरान स्वारगेट बस डिपो के पास जमीन के नीचे एक 57 मीटर लंबी सुरंग पाई गई है। प्राथमिक जांच के आधार पर बताया जा रहा है कि यह सुरंग 1940 में बनाई गई थी और इसका उपयोग पानी की सप्लाइ के लिए किया जाता था। यह सुरंग चार फीट चौड़ी और 6 फीट ऊंची है। मेट्रो के अधिकारियों ने बताया, ‘हमारे कर्मचारियों को पिछले कुछ दिनों में 4.5 मीटर की गहराई यह सुरंग मिली है। क्योंकि स्वारगेट मेट्रो स्टेशन जमीन से लगभग 20 मीटर नीचे बनना है, इसलिए हमें अभी और खुदाई करनी है। सुरंग से 30 मीटर की दूरी पर पानी की एक पाइपलाइन पाई गई है, जोकि एक नहर से निकली है। सुरंग और नहर समानांतर है और दोनों को पाइपलाइन से जोड़ा गया है।’

इस सुरंग की दीवारें पत्थर से बनीं हैं और इसके ऊपरी हिस्से पर मेहराब जैसी आकृति है। अधिकारियों ने बताया कि सुरंग के अंदर काफी मात्रा में कीचड़ औऱ सिल्ट पाया गया है, जिससे यह पता चलता है कि इस सुरंग को पानी की सप्लाइ के लिए बनाया गया था। इस बारे में पुणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (पीएमसी) को सूचित किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने इसका मुआयना किया। अब अधिकारियों का कहना है कि इस स्ट्रक्चर को या तो तोड़ना पड़ेगा या फिर इसे यहां से हटाना पड़ेगा क्योंकि मेट्रो का काम यहीं पर होना है।

इतिहास के शोधार्थी मंदार लावते ने कहा, ‘सुरंग में अब तक पानी लाने और ले जाने के लिए तीन पाइप मिले हैं। इसके आधार पर कहा जा सकता है कि यह पानी की सप्लाइ के लिए है। यह संभवत: 70-80 साल पहले अंग्रेजों के जमाने में चालू रहा होगा। लोग इसे इस्तेमाल नहीं करते होंगे क्योंकि इसमें वेंटिलेशन का कोई सिस्टम नहीं है।’ वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसे कोई रेकॉर्ड नहीं हैं, जिसमें इस सुरंग का जिक्र हो।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!