चीन के दुनिया भर में प्रॉजेक्ट्स राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा: अमेरिकी विदेश मंत्री

दुनिया के कई देशों में चीन का कनेक्टिविटी प्रॉजेक्ट (बेल्ट ऐंड रोड इनीशिएटिव) उन देशों के लिए आर्थिक सहयोग कम और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरा ज्यादा है। जिस समय पेइचिंग बेल्ट ऐंड रोड फॉरम का आयोजन कर रहा है, उस समय पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने यह बात कही है।
बीआरआई को वन बेल्ट वन रोड (ओबीओआर) भी कहा जाता है। चीन का दावा है कि अरबों डॉलर का यह प्रॉजेक्ट एशिया, अफ्रीका, चीन और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी और सहयोग को बढ़ावा देगा। गुरुवार को पॉम्पियो ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि चीन का यह कदम अमेरिका, इसके मित्र और सहयोगियों के लिए सुरक्षात्मक खतरा है।

नैशनल रिव्यू इंस्टिट्यूट के 2019 आइडिया समिट में लेखक और पत्रकार रिच लॉरी से बात करते हुए पॉम्पियो ने कहा, ‘वे दक्षिण चीन सागर में इसलिए आगे नहीं बढ़ रहे हैं कि उन्हें नेविगेशन की आजादी चाहिए। दुनिया भर में बंदरगाह बनाने के पीछे उनका उद्देश्य अच्छा शिपबिल्डर बनना नहीं है, बल्कि उसके कई कदम संबंधित देशों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हैं।’ उन्होंने कहा कि बेल्ट ऐंड रोड पहल (बीआरआई) के साथ भी ऐसा ही है।

दरअसल, भारत ने बीआरआई के ही हिस्से चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) को लेकर चिंता जताई है क्योंकि यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर जा रहा है। इस तीन हजार किलोमीटर की परियोजना का मकसद चीन और पाकिस्तान को रेल, सड़क, पाइपलाइन और ऑप्टिकल फाइबर केबल नेटवर्क से जोड़ना है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि दुनिया इस खतरे को लेकर जागरुक हो रही है। पोम्पिओ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि विशेष रूप से एशिया तथा दक्षिण पूर्वी एशिया इस खतरे को लेकर जागरुक हो रहा है और मुझे आशा है कि विदेश मंत्रालय यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है कि चीन का इन गतिविधियों में शामिल होना और अधिक कठिन हो जाए।’

  • पॉम्पियो ने कहा कि चीन दुनिया भर में बंदरगाहों का निर्माण इसलिए नहीं कर रहा है कि वह अच्छा शिपबिल्डर बनना चाहता है, बल्कि इससे उन सभी देशों की राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा है
  • उन्होंने कहा कि चीन का यह कदम अमेरिका, उसके मित्र देशों और सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा है
  • बीआरआई के हिस्से चीन-पाक अर्थिक गलियारे (CPEC) को लेकर भारत भी विरोध जता चुका है
  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!