अश्लील सामग्री से भारत की मार्केट में छा रहा चीनी ऐप

भारत के छोटे शहरों के युवा चीनी लाइव स्ट्रीमिंग ऐप ‘बिगो लाइव’ पर लॉगइन करके बॉलिवुड स्टार बनने और खूब पैसा कमाने के सपने देख रहे हैं। लेकिन इस ऐप में झोल है। बिगो ने भारत में 10,000 से ज्यादा पेड ब्रॉडकास्टर बना लिए हैं। इनमें से ज्यादातर होस्ट कम उम्र की महिलाएं हैं जो डांस करने का शौक रखती हैं। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं जो लोगों से अश्लील बातें करती हैं।
बिगो लाइव 300 से ज्यादा वेब एजेंसियों के माध्यम से अपने होस्ट बनाता है। यह अकसर छोटे शहरों के लोगों को टारगेट करता है। इसके बाद ब्रॉडकास्टिंग के तरीके सिखाता है। बता दें कि भारत में 6 करोड़ से ज्यादा लोग ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से लगभग 5 लाख डेली यूजर हैं।

एक सीनियर एग्जिक्यूटिव ने बताया कि बिगो लाइव ऐप्लिकेशन में चेतावनी दी गई है, ‘अश्लील, पॉर्न, कॉपीराइट वाली सामग्री यहां नहीं प्रकाशित की जाएगी। इसको बैन किया जाएगा। हम इसकी 24 घंटे निगरानी करते हैं।’ हालांकि इस ऐप पर मौजूद कुछ समाग्री इन नियमों का उल्लंघन करती नजर आती है।

इस पर मौजूद एक ब्रॉडकास्ट में एक महिला दिखती है जो नाइटड्रेस में बिस्तर पर लेटी है। इसे लगभग 2,080 लोगों ने देखा और लोगों ने वर्चुअल गिफ्ट भेजे। साथ ही लोगों ने सेक्शुअल डिमांड भी की। यहां मौजूद व्यूअर ज्यादातर पुरुष होते हैं। इस पर कई बार अश्लील मांगों के लिए पेटीएम से 100 रुपये ट्रांसफर करने की भी मांग की जाती है।

बिगो लाइव पर एक होस्ट बहुत सारे गेस्ट का साथ जुड़ सकता है। बता दें कि इंटरनेट पर पहले से पॉर्न कैम ऑपरेशन्स की भरमार है लेकिन देसी मार्केट में यह शुरुआत है। यूट्यूब पर ‘बिगो लाइव गर्ल्स’ सर्च करते ही सैकड़ों विडियोज आ जाते हैं। यह ऐप लाइवमी, मीम लाइव और योम लाइव जैसे ऐप्स को टक्कर दे रहा है। कंपनी दावा करती है कि इस ऐप के जरिए यूजर महीने में एक लाख तक की आमदनी कर सकते हैं। इसके अलावा फॉलोअर्स का टारगेट पूरा करने पर कंपनी की तरफ से सैलरी देने का भी दावा किया गया है।

  • बिगो ने भारत में 10,000 से ज्यादा पेड ब्रॉडकास्टर बना लिए हैं। इनमें से ज्यादातर होस्ट कम उम्र की महिलाएं हैं
  • बिगो लाइव 300 से ज्यादा वेब एजेंसियों के माध्यम से अपने होस्ट बनाता है
  • यह ऐप लाइवमी, मीम लाइव और योम लाइव जैसे ऐप्स को टक्कर दे रहा है
  • इस पर कई बार अश्लील मांगों के लिए पेटीएम से 100 रुपये ट्रांसफर करने की भी मांग की जाती है
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!