नहीं थम रहा सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा, 302 के तहत केस दर्ज करने की मांग

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत के इस तरीके से चले जाने से उनके फैंस को काफी सदमा पहुंचा है। उनको विश्वास नहीं हो रहा है कि सुशांत जैसा एक्टर आत्महत्या कर सकता है। बस इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर जस्टिस की मांग हो रही है। अब सुशांत के फैंस आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज करने की अपील कर रहे हैं।
दरअसल, सुशांत के फैंस और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को इस बात पर विश्वास नहीं है कि सुशांत ऐसा कदम उठा सकते हैं। लोग उनके वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह बता रहे है कि वह फेल होने से नहीं डरते हैं। एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें लोग सुशांत के पोस्टर के साथ सड़क पर न्याय की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस और कई वीडियो शेयर करके बता रहे हैं कि वह काफी पढ़े-लिखे थे और आईक्यू लेवल काफी हाई था।


सीबीआई जांच की भी मांग हो रही है

इस मुद्दे पर ना सिर्फ आम लोग बल्कि नेता भी शामिल हो गए हैं। पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव पहले दिन सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवन ने भी मुंबई के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने सुशांत के परिवार से मुलाकात की है और सीबीआई जांच की मांग की है।
लिस कर रही जांच

पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रही है। वह अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। इस जांच के लिए कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा चुका है। इसमें सुशांत की आखिरी फ़िल्म दिल बेचारा के निर्देशक मुकेश छाबरा से पुलिस ने पूछताछ किया है। वहीं, उनके दो दोस्त रिया चक्रवर्ती और महेश से भी पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि, इन सबके बावजूद फैंस में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!