रूस से जल्‍द लड़ाकू विमान, टैंकों और पनडुब्बियों को भेजने की मांग करेंगे राजनाथ सिंह

नई दिल्‍ली,। लद्दाख की गलवन घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमले के बाद भारत और चीन के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस से अनुरोध करेंगे कि वह अपने लड़ाकू विमानों, पनडुब्बियों और युद्धक टैंकों को पानी के जहाजों की जगह हवाई मार्ग से तत्‍काल आपूर्ति करे। इस दौरान वे तत्काल पुर्जों और उनसे जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करने की मांग करेंगे। राजनाथ सिंह शीर्ष रूसी राजनीतिक नेतृत्व से भी मिलेंगे और उनसे लद्दाख मोर्चे की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी देंगे, जहां चीनी सेना ने भारतीय सीमाओं पर बड़े पैमाने पर निर्माण किया है।

गौरतलब है कि अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह रूस की विक्ट्री डे परेड के 75 साल पूरा होने पर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में चीन के प्रतिनिधि और मंत्री की भी मौजूदगी होगी। हालांकि राजनाथ सिंह का उनसे मुलाकात की कोई योजना नहीं है।

सरकार के सूत्रों के अनुसार, यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री रूस के लड़ाकू विमानों के लिए आवश्यक उपकरण और पुर्जों की तत्काल आपूर्ति के मुद्दे को भी उठाएंगे, जिसमें वायुसेना के सुखोई -30MKI, मिग -29, भारतीय नौसेना के मिग 29 K व किलो वर्ग की पनडुब्‍बी, सेना के लिए टी -90 युद्धक टैंक और अन्‍य उपकरण शामिल हैं। सूत्रों ने कहा कि उपकरण पहले जहाजों में समुद्री मार्ग के माध्यम से भारत में आपूर्ति किए जाने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण कई महीनों तक वहां फंसे रहे। अब रूस के साथ हमारे पुराने संबंधों और समझौतों के आधार पर रक्षा मंत्री उनसे अनुरोध करेंगे कि वे इन इन उपकरणों को हवाई मार्ग से हमारे पास भेजें, ताकि हम इसे वर्तमान स्थिति में तत्काल हासिल कर सकें।

रूसी नेताओं के साथ बातचीत के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों को देने में तेजी लाने के लिए भी कहेंगे, जिन्हें अगले साल के अंत तक रूस द्वारा दिया जाना है। कुछ मुद्दों पर भुगतान में देरी के कारण रूसियों ने कई महीनों तक वितरण कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। रक्षा मंत्री के मॉस्को रवाना होने से पहले यात्रा के दौरान उनके द्वारा उठाए जाने वाले विषयों पर उन्हें विस्तृत जानकारी दी गई। मिग-सीरीज के विमानों के चरणबद्ध तरीके से पुराने होने के बाद सुखोई -30 MKI भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार बन गया है।

पिछले दिनों रूस ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से भारत को एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति में स्वाभाविक तौर पर कुछ देरी होगी। हालांकि भारत और रूस दोनों ही सभी समझौतों के समय पर अमल के लिए प्रतिबद्ध हैं। दूसरे विश्व युद्ध में सोवियत संघ की जीत को 75 साल पूरे होने पर रूस में विक्ट्री परेड निकाली जा रही है, जो पहले कोरोना वायरस के प्रसार के कारण टाल दी गई थी। पहले यह परेड मई के महीने में होने वाली थी। इस परेड में शामिल होने के लिए भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्य पहले ही रूस पहुंच चुके हैं। परेड में रूस और अन्य देशों की सेनाओं के साथ भारतीय सेना के जवान भी हिस्सा लेंगे। विक्‍ट्री परेड में हिस्सा लेने वाली भारतीय टुकड़ी का वीर सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट के बड़े रैंक के अधिकारी द्वारा नेतृत्व किया जा रहा है। इस दौरान कई देशों के वरिष्‍ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिनका रूसी विदेश मंत्री स्वागत करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!