डिप्टी लेबर कमिश्नर लेते थे दलाल के जरिए रिश्वत , लोकायुक्त ने जाल बिछाकर किया पर्दाफाश।

भोपाल. मध्य प्रदेश में डिप्टी लेबर कमिश्नर एस.एस दीक्षित को एक लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. उनके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच होने तक उन्हें श्रमायुक्त इंदौर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह आईएएस छोटे सिंह को अस्थाई रूप से मंडल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. एक दिन पहले भोपाल में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बिचौलिया को गिरफ्तार किया था. यह दलाल एक फर्म के संचालक से डेढ़ लाख रुपये घूस मांग रहा था. यह रिश्वत डिप्टी लेबर कमिश्नर के नाम पर मांगी जा रही थी. उन्होंने अपने एक दलाल को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा था. जैसे ही यह दलाल फर्म के संचालक से रिश्वत लेने लगा वैसे ही लोकायुक्त पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. लोकायुक्त ने दलाल के साथ डिप्टी लेबर कमिश्नर को इस रिश्वत कांड में आरोपी बनाया है. लोकायुक्त ने यह कार्रवाई भोपाल क्राइम ब्रांच थाने के पास की.

रिश्वतखोर अधिकारी को ऐसे किया ट्रैप
दरअसल मुंबई में रहने वाले गौरव शर्मा ने भोपाल लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी फर्म के पास श्रमोदय विद्यालय, बेटमा इंदौर की मेस का ठेका है. स्कूल के हाॅस्टल में 800 बच्चे रहते हैं. फर्म को मेस के संचालन के लिए 15 लाख के बिल का भुगतान किया जाना था. इसी भुगतान के लिए गौरव शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर एस.एस दीक्षित से मुलाकात की थी लेकिन बिल का भुगतान नहीं हो सका. गौरव शर्मा का आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर ने 15 लाख के बिल के भुगतान के लिए उनसे दलाल के जरिए डेढ़ लाख रुपए घूस मांगे. रिश्वत नहीं देने पर बिल भुगतान नहीं करने की बात कही गई थी. लोकायुक्त पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और मामले की प्राथमिक जांच करने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई.

दलाल को भेजा था रिश्वत की रकम लेने 
लोकायुक्त पुलिस ने डिप्टी लेबर कमिश्नर एस.एस दीक्षित को भी आरोपी बनाया था. डिप्टी लेबर कमिश्नर मध्य प्रदेश संनिर्माण कर्म कल्याण मंडल में तैनात थे. एस.एस दीक्षित द्वारा 15 लाख के भुगतान के लिए विपुल शर्मा के माध्यम से श्रमोदय विद्यालय भोपाल में मेस चलाने वाले गौरव शर्मा से डेढ़ लाख की रिश्वत की मांग की जा रही थी. लोकायुक्त पुलिस के कहने पर फरियादी गौरव शर्मा ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपए देने के लिए विपुल शर्मा को क्राइम ब्रांच के पास बुलाया था. जब दलाल विपुल शर्मा घूस लेने के लिए पहुंचा तो वहां पहले से घेराबंदी कर बैठे लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. विपुल शर्मा दो गाड़ियों में अपने साथियों के साथ आया था.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!